फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR

लहू मांगे इंसाफ: ये पांच लाशें चीख-चीखकर दे रहीं गवाही, पर पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खेल, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Fri, 20 Oct 2023 11:22 AM IST
कपिल kapil सचिन त्यागी, अमर उजाला मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Oct 2023 11:22 AM IST
सार

Meerut Blast Case : शायद यही वजह है कि किसी पर आंच न आ जाए इसलिए एफआईआर से बारूद का गोदाम गायब कर दिया गया। लेकिन ये मौतें इंसाफ मांग रही हैं।

विज्ञापन
Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
मेरठ विस्फोट मामला: पांच लाशें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊपर पटाखों का गोदाम। नीचे साबुन फैक्टरी। सैकड़ों किलो बारूद के बीच रोज की रोटी कमाते गरीब। क्या ये सिर्फ हादसा है... नहीं। अगर मौके पर सिर्फ साबुन की फैक्टरी होती और धमाका हो जाता, तो ये हादसा था। लेकिन पटाखों के बारूद की चपेट में आकर पांच लोग मर गए हैं। इससे साबित हो जाता है कि शहर में बारूद का गोदाम का चल रहा था। शायद यही वजह है कि किसी पर आंच न आ जाए इसलिए एफआईआर से बारूद का गोदाम गायब कर दिया गया। लेकिन लहू इंसाफ मांगता है।

विज्ञापन

 

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जिस पटाखे के गोदाम को गायब कर देना चाहती थी, वह खुद पुलिस की लिखा-पढ़ी में मौजूद है। इन पांच शवों के पंचायतनामे में दर्ज है कि मौके पर साबुन बनाने की फैक्टरी व पटाखों का गोदाम था। ये पंचायतनामा सिर्फ इन पांच मजदूरों का नहीं है। यह कानून का भी पंचनामा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
जिंदा तड़पते रहे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

प्रयाग साह, चंदन, सुनील ठाकुर, अयोध्या राम और रूपन साह की लाशें खामोश रहकर भी इस बात की गवाही दे रही हैं कि उनकी मौत महज सिर्फ एक हादसा नहीं है। ये कानून की भी मौत है। जो काम पुलिस-प्रशासन के बड़े-बड़े आला अधिकारी दो दिन में नहीं कर पाए, वो इन लाशों के पंचायतनामे ने कर दिखाया है।

विज्ञापन

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
मेरठ में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

मौका-ए-वारदात पर मिले सबूत भी इस बात की चीख-चीखकर गवाही दे रहे हैं कि वहां पर पटाखों का जखीरा मौजूद था। लेकिन कानून को न मौका-ए-वारदात पर मिले सबूत दिखाई दिए और न ही लाशों का पंचायतनामा।

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

हजारों किलोमीटर दूर से रोजी-रोटी कमाने आए ये मजदूर परदेसी हैं। शायद यही वजह हो कि लोहियानगर में पटाखा गोदाम में हुए धमाके में मरने वाले पांच लोगों को इंसाफ मिलने में इतनी देरी हो रही है। अब तक जो अधिकारी साबुन फैक्टरी में रखे मोबिल ऑयल और फिनाइल आदि की वजह से धमाके की बात कर रहे थे, उनकी इस थ्योरी को खुद पुलिस के पंचायतनामे ने फेल कर दिया है।

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
विस्फोट के बाद मौके से मिले स्काई शॉट - फोटो : Amar Ujala

लोहियानगर पुलिस ने घटना वाले दिन 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर जो अज्ञात लाशों का पंचायतनामा भरा है, उसमें उनकी मौत का कारण पटाखा स्टोर/साबुन फैक्टरी में आग से झुलसना बताया है।

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
मौके से मिले पटाखे - फोटो : Amar Ujala

वहीं, इसी तारीख को शाम तीन बजकर 50 मिनट पर लोहियानगर पुलिस की तरफ से ही एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें पंचायतनामे की सच्चाई को दर किनार करते हुए पटाखा गोदाम का नाम गायब हो गया।

यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार: दरोगा ने वादी महिला से की ऐसी डिमांड, SP भी हैरान, लिया बड़ा एक्शन; होश उड़ा देगा ये मामला

Meerut Blast Case : Police has omitted gunpowder warehouse from FIR
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

एफआईआर में सिर्फ साबुन फैक्टरी में हुए विस्फोट की वजह से मौत दिखाई गई है। सवाल ये है कि पुलिस पांच घंटे में अपने ही पंचायतनामे को कैसे भूल गई। बृहस्पतिवार को इन अज्ञात लाशों वाले पंचायतनामों पर मृतकों के नाम लिखे गए तो ये सच भी उजागर हो गया।

यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed