फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A wooden plank entered stomach of young man and died in Saharanpur

दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के पेट में आर-पार घुसा बुग्गी का फट्टा, मौके पर ही दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Thu, 19 Oct 2023 05:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Oct 2023 05:12 PM IST
सार

Accident in Saharanpur : सहारनपुर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बाइक सवार युवक के पेट में भैंसा-बुग्गी का फट्टा आर-पार घुस गया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
A wooden plank entered stomach of young man and died in Saharanpur
सहारनपुर में हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में गांव ढकदेई के पास बाइक सवार युवक की भैंसा-बुग्गी से टक्कर हो गई। युवक के पेट में बग्गी का फट्टा घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


यह घटना बृहस्पतिवार की दोपहर में हुई। कोतवाली नकुड़ के गांव टॉबर निवासी नीटू (40) पुत्र शीशपाल बाइक पर सहारनपुर शहर की तरफ जा रहा था। वह जब गांव ढकदेई के पास पहुंचा तो सामने आ रही लकड़ी से भरी भैंसा-बुग्गी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बुग्गी का फट्टा नीटू के पेट में घुस गया और वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन

उधर, पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिर नीटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां चिकित्सक ने नीटू को मृत घोषित कर दिया। चालक बुग्गी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: कैंटर ने 20 मीटर तक घसीटा, कवि सौरभ जैन के भाई की मौत, पिता के नसीब में नहीं था बेटी के हाथ पीले करना

वहीं, मौत की खबर लगते परिजनों कोहराम मच गया। परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि भैंसा-बुग्गी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: झूठ बोलकर बारुद के काम में लगाए थे मजदूर, लाशें देख बिलख पड़े परिजन, सच छिपा रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed