फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Blade hit wife's face in market... When she moved her hands, they were also cut off

Meerut: सरेबाजार पत्नी के चेहरे पर मारे ब्लेड, हाथ आगे किए तो उन्हें भी काट डाला... चेहरे पर लगे 15 टांके

Thu, 02 Jan 2025 10:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 02 Jan 2025 10:12 PM IST
सार

पति से अनबन के बाद चाहत मायके में रह रही थी। चाहत की मां ने रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। एक आरोपी पुलिस के कब्जे में है, जबकि पति फरार है। 

विज्ञापन
Meerut: Blade hit wife's face in market... When she moved her hands, they were also cut off
पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया देवर (काली जैकेट में)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सदर बाजार के पास युवक नावेद ने सरेबाजार अपनी पत्नी चाहत पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। उसने ब्लेड से पत्नी के चेहरे और हाथों पर प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। चाहत के चेहरे पर 15 टांके लगाने पड़े हैं। मां की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

 

सदर बाजार क्षेत्र के बंगला नंबर-199 निवासी मीनू पत्नी युसूफ ने रिपोर्ट में बताया कि बेटी चाहत का निकाह दो जनवरी 2024 को नावेद निवासी बुश मोहल्ला थाना देहली गेट के साथ कराया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही नावेद चाहत को परेशान करता रहा है। मारपीट कर तलाक की धमकी देता था। बहुत परेशान होने पर चाहत एक अक्तूबर 2024 को मायके आ गई थी। नावेद ने चाहत को धमकी दी थी कि तू जब भी बाहर जाएगी, तेजाब डालकर और ब्लेड मारकर चेहरा बिगाड़ दूंगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनू के मुताबिक बुधवार शाम चार बजे चाहत अपनी सहेली लुबना व शबनम के साथ बाजार से घर आ रही थी। मोहल्ला मछेरान में दूध की डेरी के पास पहुंची तो नावेद ने चाहत को रोक लिया। नावेद के साथ उसकी बहन हुमेरा व ननदोई शोएब भी थे। आरोप है कि नावेद ने सरेबाजार उसके साथ मारपीट की और चाहत के चेहरे पर ब्लेड से वार किए। उसका चेहरा कट गया और चेहरा बचाने के प्रयास में हाथ भी ब्लेड से कटकर लहूलुहान हो गया। कुछ लोगों के आने पर नावेद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। चाहत को जिला अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया। यहां चेहरे पर 14-15 टांके आए।
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चाहत अपनी मां मीनू के साथ कचहरी में पहुंचकर प्रार्थना पत्र लिखवा रही थी। आरोप है कि तभी नावेद अपने भाई सुहेल के साथ वहां पहुंचा और दोनों के साथ मारपीट करने लगा। तमंचे से गोली मारने का प्रयास किया, मगर गोली मिस हो गई। नावेद अपनी सास को धक्का देकर फरार हो गया। लोगों ने नावेद के भाई सुहैल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दामाद सहित अन्य के खिलाफ रेलवे रोड थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed