फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP state president Bhupendra Chaudhary reached the Jat Mahasabha program

Meerut: जाट महासभा कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Sun, 26 Mar 2023 04:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 Mar 2023 04:31 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी में रविवार को मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आयोजित जाट महासभा के कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले वह बिजनौर में चेयरमैन दिनेश चौधरी के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन
Meerut: BJP state president Bhupendra Chaudhary reached the Jat Mahasabha program
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी में रविवार को मेरठ के चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आयोजित जाट महासभा के कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने बिजनौर में   जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता आशाराम चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन दिनेश चौधरी उर्फ मुन्नू बाबू के पिता आशाराम आशाराम चौधरी का तीन दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। क्रेशर व्यवसायी आशाराम चौधरी राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते थे। वह खुद एक बार नूरपुर के ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके अलावा उनकी पत्नी संतोष देवी व पुत्रवधु ललिता देवी भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाई बहन की हत्या: मेराब-कोनेन से पहले पैदा हुए बच्चों की भी हत्या की आशंका, पुलिस ने बैठाई जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


ललिता देवी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की बहन हैं। आशाराम चौधरी के बड़े पुत्र व भूपेंद्र चौधरी के बहनोई दिनेश चौधरी वर्तमान में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन हैं। इससे पहले वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं। रविवार की दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नूरपुर में दिनेश चौधरी के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।


भूपेंद्र चौधरी ने करीब 15 मिनट तक मकान की ऊपरी मंजिल पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की नीचे आए प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और वहां से मेरठ के लिए चले गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, अनिल सूद, उमेश कर्णवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, हरिओम शर्मा, महेंद्र धनौरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed