फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 'BJP is engaged in vote stealing and ending MNREGA', this big Congress leader gave a statement

Meerut: 'भाजपा वोट चोरी और मनरेगा खत्म करने में लगी', कांग्रेस के इस बड़े नेता ने दिया बयान, बताया बड़ी साजिश

Mon, 12 Jan 2026 06:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 12 Jan 2026 06:48 PM IST
सार

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि संविधान बचाने के लिए 100 दिन का जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये करने की मांग उठाई। 

विज्ञापन
Meerut: 'BJP is engaged in vote stealing and ending MNREGA', this big Congress leader gave a statement
कांग्रेस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI Photos

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है। भाजपा आगामी चुनावों को देखते हुए वोट चोरी, मतदाता सूची से नाम काटने तथा एसआईआर के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित करने और मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है। सोमवार को बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन है। इस अवसर पर पार्टी ने इस चुनावी वर्ष में आगामी 100 दिनों की व्यापक कार्ययोजना का ऐलान किया। भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने, गरीब-किसान विरोधी नीतियां अपनाने और मतदाता अधिकारों पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा कांग्रेस सरकार की देन है। इसे वर्ष 2006 में लागू किया गया था। इस योजना ने ग्रामीण भारत को रोजगार की गारंटी दी, महिलाओं को सम्मान और ग्राम सभाओं को अधिकार दिए। चाहे वैश्विक आर्थिक मंदी हो या कोविड जैसी महामारी, मनरेगा ग्रामीण भारत के लिए जीवनरेखा साबित हुई है।
 
विज्ञापन

अखिलेश शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए राज्यव्यापी जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी 100 दिनों में प्रदेशभर में 30 से अधिक संविधान संवाद महापंचायतें आयोजित होंगी। इसकी शुरुआत 24 जनवरी को सीतापुर से होगी। इसके बाद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ सहित पूरे प्रदेश में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
 

पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र से डर गई है। इसी डर के कारण वह चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है। मतदाता सूचियों से नाम काटना और वास्तविक मतदाताओं को परेशान करना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
 

प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि कांग्रेस अपनी स्थापना के 140 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर चुकी है। सभी मंडल मुख्यालयों एवं प्रमुख शहरों में कार्यक्रम, गोष्ठियां एवं कांग्रेस के ऐतिहासिक संघर्षों पर आधारित फोटो प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित कई जिलों में कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष गौरव भाटी, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कौशिक, राकेश कुशवाहा, आमिर रजा, योगी जाटव, हेमंत प्रधान, तेजवीर, एसके शाहरुख आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed