{"_id":"6453545f8851b4fefb0bc614","slug":"meerut-biryani-looted-among-voters-in-sp-councilor-party-for-nikay-chunav-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सपा पार्षद की पार्टी में वोटरों में मची बिरयानी की लूट, देग को लेकर खींचातानी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सपा पार्षद की पार्टी में वोटरों में मची बिरयानी की लूट, देग को लेकर खींचातानी, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 04 May 2023 12:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 May 2023 12:15 PM IST
सार
मेरठ के वार्ड 80 में बुधवार को अनोखा मामला सामने आया। यहां सपा पार्षद की पार्टी में बिरयानी कम पड़ी तो वोटरों में लूट मच गई। इस दौरान वोटर आपस में देग को खींचते नजर आए। वहीं यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिरयानी
- फोटो : Social Media
विस्तार
मेरठ शहर में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी कई तरह के प्रलोभन दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला वार्ड 80 में सामने आया है। यहां वोटरों को लुभाने के लिए बनाई गई बिरयानी कम पड़ी तो वोटर लूटकर भागने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Update Live: पश्चिमी यूपी के चार जिलों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, बूथों पर लगी लंबी कतारें
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित इस वार्ड के एक प्रत्याशी ने बुधवार को वोटरों को लुभाने के लिए बिरयानी बनवाई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में वोटर बिरयानी खाने के लिए लोग ढवाई नगर पहुंच गए।
विज्ञापन
भारी संख्या में पहुंचे वोटरों को जब खाना नहीं मिला तो वोटर बिरयानी से भरी देग (बर्तन) लेकर भागने लगे। बाद में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है।