फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bikerr died after colliding with a bull after an unknown vehicle hit him

Meerut: अज्ञात वाहन की टक्कर लगते ही सांड से टकराकर बाइक सवार की मौत, चौकी इंचार्ज ने दिया ऐसा जवाब.., रोष

Sun, 01 Jan 2023 11:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Jan 2023 11:42 AM IST
सार

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण बाइक सवार एक युवक सड़क किनारे सांड से जा टकराया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामले में पूठ चौकी इंचार्ज की अभद्रता से नाराज ग्रामीणों ने  शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Meerut: Bikerr died after colliding with a bull after an unknown vehicle hit him
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की अल सुबह मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े सांड से जा टकराया। सांड से टकराते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। वह काफी देर तक मौके पर ही तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। वहीं पूठ चौकी पर मामले की जानकारी देने पर वहां मौजूद चौकी इंचार्ज की अभद्रता से नाराज स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जिजोखर निवासी राहुल पुत्र भूपेंद्र सिंह (26) वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर मेरठ से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था। जैसे वह बाइक लेकर सुबह 6 बजे मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर अरनावली गांव के सामने पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ओर वाहन चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। टककर लगने से बाइक सवार राहुल सड़क किनारे घूम रहे गोवंश से जा टकराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टक्कर लगने से घायल राहुल घंटों तक मौके पर ही पड़ा तड़पता रहा और दम तोड़ दिया। वहां गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना आधा किमी दूर स्तिथ पूठ चौकी पर  जाकर दी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने लावारिस में सड़क किनारे पड़े राहुल को उठाकर उपचार के लिएअस्पताल भिजवाना भी गवारा नही समझा। चौकी पर सूचना देने राहगीर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज को वहां पर तैनात सिपाही ने कहा कि वह अभी सो रहे हैं। नौ बजे उठेंगे। पुलिस की लापरवाही के चलते राहुल ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

सूचना मिलने पर उसके परिजन 8 बजे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग राहुल को उपचार के लिए ले जाने लगे तो उसी बीच चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह भी वहां पर आ गए। परिवार के लोगों ने जब चौकी इंचार्ज से देरी पर आने की नाराजगी जताई, तो चौकी इंचार्ज ने तपाक से बोल दिया कि गोवंश से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमे पुलिस क्या कर सकती है। इन गोवशों को पकड़ने का काम पुलिस का नहीं है। जिन लोगों ने छोड़ें है, या तो वे पकड़ें या सरकार पकड़ने की व्यवस्था करे। पुलिस को बहुत काम हैं। इस तरह से दुर्घटनाएं आए दिन होती रहेंगी। पुलिस इन्हें नहीं रोक पाएगी। चौकी इंचार्ज विजेंद्र सिंह की यह टिपणी सुन ग्रामीण आक्रोशित होकर भड़क उठे। 


गामीणों ने शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया  और आक्रोशित ग्रामीण चौकी इचार्ज पर भड़क गए और उसे भी दौड़ा लिया। बमुश्किल थाना प्रभारी रामकुमार कुंतल ने बीच बचाव कराया और जाम लगा रहे आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी एक नही सुनी और अधिकारियों को बुलाकर चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई करने, अज्ञात वाहन को पकड़ने व 20 लाख रुपए मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। 


कुछ देर बाद सपा नेता जिला पंचायत सदस्य सम्राट मालिक मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा, अज्ञात वाहन को पकड़ने व पूठ चौकी इंचार्ज को तत्काल निलंबित करने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद सीओ सरधना ओपी शाही भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने का प्रयास किया। 


लेकिन ग्रामीण डीएम व एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और हंगामा किसर। मौके पर सिवाल खास विधायक गुलाम मोहहमद भी पहुच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने के प्रयास किया। हालांकि अधिकारियों के चौकी इंचार्ज को हटाने का आश्वासन दिया जिस पर लोगों ने धरना समाप्त कर जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed