फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Big news regarding Rapid Corridor, zonal plan ready for Delhi Road and Roorkee Road.

Meerut: रैपिड कॉरिडोर को लेकर आई बड़ी खबर, दिल्ली रोड और रुड़की रोड के लिए जोनल प्लान तैयार, पढ़ें खबर

Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 14 Oct 2025 11:01 PM IST
सार

दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर रैपिड रेल निर्माण के कारण कई जगह पर मार्ग संकरा हो गया है। इसे चौड़ा करने के लिए प्लान बनाया गया है। प्लान लागू करने से पहले आपत्ति मांगी गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Big news regarding Rapid Corridor, zonal plan ready for Delhi Road and Roorkee Road.
मोहकमपुर से गुजरती रैपिड ट्रेन।

विस्तार

एनसीआरटीसी की ओर से रैपिड कॉरिडोर के अंतर्गत दिल्ली रोड और रुड़की रोड के लिए तैयार जोनल प्लान किया गया है। अब इसे लागू करने की तैयारी है। लेकिन इससे पहले लोगों से आपत्ति और सुझाव लिए जा रहे हैं। आपत्ति के लिए 25 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। उधर, प्राधिकरण में जोनल प्लान के लिए प्रदर्शनी लगाई है।
विज्ञापन

 

शहर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इससे निपटने के लिए साल 2006 में मेरठ महा योजना 2021 में इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड का प्रावधान किया गया था। इन पर अभी तक जमीन स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका है। दूसरी ओर दिल्ली रोड पर रैपिड कॉरिडोर के चलते कई जगह मार्ग संकीर्ण है। ऐसे में लोग दिनभर भारी वाहनों के बीच रेंगते मजबूर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड कॉरिडोर के अंतर्गत दिल्ली रोड और रुड़की रोड आती हैं। एनसीआरटीसी की ओर से इसे नौ जोन में बांटकर जोनल प्लान तैयार किया गया है। शासन में इसका प्रजेंटेशन हो चुका है। अब इसे लागू करने की तैयारी है। इसके लिए प्राधिकरण में प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें लोग आपत्ति और सुझाव दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि काफी संख्या में लोग पार्किंग की समस्या बता रहे हैं। इस पर काम शुरू किया जा रहा है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि 25 अक्तूबर तक लोग आपत्ति और सुझाव दाखिल कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed