{"_id":"60b28a52d6542130b430ff77","slug":"meerut-bhajyumo-leader-died-in-collision-of-two-bikes-two-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : दो बाइकों की टक्कर में भाजयुमो नेता अनुज भड़ाना की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : दो बाइकों की टक्कर में भाजयुमो नेता अनुज भड़ाना की मौत, दो गंभीर घायल
Sun, 30 May 2021 12:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 May 2021 12:09 AM IST
सार
शनिवार शाम भाजयुमो नेता अनुज भड़ाना अपने चचेरे भाई हनी (19) को साथ लेकर हवन का सामान खरीदने जागृति विहार आया था। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विस्तार
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार एक्सटेंशन के पास दो बाइकों की टक्कर में भाजयुमो नेता अनुज भड़ाना की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
काजीपुर निवासी अनुज भड़ाना (21) पुत्र विनोद कुमार भड़ाना भारतीय जनता युवा मोर्चा में जागृति विहार मंडल उपाध्यक्ष था। बताया जाता है कि हाल ही में अनुज के पिता ने नया मकान बनाया है। रविवार सुबह नए मकान में हवन होना था। शनिवार शाम भाजयुमो नेता अनुज भड़ाना अपने चचेरे भाई हनी (19) को साथ लेकर हवन का सामान खरीदने जागृति विहार आया था। वहां से लौटते वक्त देर हो गई।
विज्ञापन
देर शाम करीब आठ बजे जब दोनों बाइक से काजीपुर की ओर जाने वाले नाले पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हवा में काफी ऊंचाई तक उछल गए। जमीन पर गिरते ही अनुज का सिर नीचे टकराया और वह बेसुध हो गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन
आनन-फानन में अनुज और हनी को आनंद अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। हनी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उधर, दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान जागृति विहार सेक्टर पांच निवासी रोबिन (22) के रूप में हुई है। उसे भाग्यश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रॉबिन की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया और अस्पताल से शव ले गए। दो लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।