फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Basic Education Officer Asha Chaudhary becomes guest editor of Amar Ujala

Meerut: बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी बनीं अमर उजाला की अतिथि संपादक, बोलीं-खुद का व्यवहार बदलें

Sat, 05 Oct 2024 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज, डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 05 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी को तीसरे नवरात्र पर अमर उजाला मेरठ का अतिथ संपादक बनाया गया। इस दाैरान उन्हाेंने कार्यालय में अखबार की प्रक्रिया को जाना और खबरों पर अपनी राय भी रखी।

विज्ञापन
Meerut: Basic Education Officer Asha Chaudhary becomes guest editor of Amar Ujala
बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरे शारदीय नवरात्र पर अतिथि संपादक  बनीं बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने खबरों पर अपना नजरिया बताया। उन्होंने कहा, उपदेश देने से अच्छा है कि हम खुद का व्यवहार बदलें। परिवार ही बच्चों की संस्कारशाला है। पर्यावरण संरक्षण की खबरों को बढ़ावा मिलना चाहिए। साइबर अपराध के शिकार आमजन से लेकर शिक्षित लोग भी हो रहे हैं। जागरूकता से ही अंकुश लगाया जा   सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचानी चाहिए, ताकि पात्र उनका लाभ ले सकें। अखबार ही इसका माध्यम है। बच्चे अखबार जरूर पढ़ें, ताकि उनकी सकारात्मक सोच विकसित हो व शब्द कोष और अधिक बेहतर हो सके। माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को प्राथमिकता से रोजगारपरक कोर्स कराएं, ताकि वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आईएएस अधिकारी नारयणी भाटिया बनीं अमर उजाला की अतिथि संपादक, बोलीं-अखबार जीवन का हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी का कहना है कि भविष्य में ऑक्सीजन का संकट झेलना पड़ सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहें। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी नागरिकों का दायित्व है और इसे सभी को पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए, तभी हम पर्यावरण का शुद्ध रख सकते हैं। हमारी जिम्मेदारी है हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें। उनका कहना है खबरों में सकारात्मक पहलू होना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed