{"_id":"698b9b8fa7023003690457aa","slug":"meerut-bar-association-annual-election-42-advocates-filed-nominations-meerut-news-c-72-1-smrt1017-148621-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव, 42 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव, 42 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..मेरठ बार के वार्षिक चुनाव में कचहरी के नानक चंद सभागार में नामांकन करने आये विजय
मेरठ बार एसोसिएशन के 2026-27 सत्र के होने वाले वार्षिक कार्यकारिणी चुनावों के लिए मंगलवार को 42 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इसमें वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति के दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के अलावा सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। मतदान 17 फरवरी को होगा।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए नामांकन पत्र दोपहर 3 बजे तक पंडित नानकचंद सभागार में चुनावी मंडल को प्रस्तुत किए। जिनकी जांच की गयी, जांच के दौरान अध्यक्ष के 01 पद पर अनुज कुमार शर्मा, विजय त्यागी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के 01 पद पर नरेश कुमार, पंकज जैन, उपाध्यक्ष के 02 पदों पर क्षितिज भारद्वाज, मीरा सिंह, संजय यादव, विनोद कुमार (गौतम) महामंत्री के 01 पद पर परवेज आलम, सचिन कुमार नरेश कोषाध्यक्ष के 01 पद पर शिवम (गुप्ता), विकास रावत, संयुक्त मंत्री प्रशासन के 01 पद पर ध्रुव झा, रविश भारद्वाज, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के 01 पद पर चेतना गोस्वामी, चै0 उमेश पुनिया, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के 01 पद पर अरूण कुमार अग्रवाल, संजीव कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया।
इनके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के 06 पदों के लिए अमरेश चौधरी, बबलू कुमार, भूपेंद्र कुमार, मौहम्मद साहिबे आलम, नीरज कुमार कटारिया, सतपाल सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित, टेकचंद चौहान, विरेंद्र मोहन शर्मा, योगिता सिंह, मनोज गुप्ता, पूजा रस्तोगी ने, कनिष्ठ कार्यकारिणी के 06 पदों के लिए दीपांशु कौशिक, गजाला अंसारी, मोहम्मद आसिफ, लारेब, नितिन सिंह, परमेश्वर शर्मा, पार्थ भारद्वाज, रजत सिंह (बालियान), सचिन कुमार राणा, शाहजादा, मोहम्मद जुफर, सुन्दर लाल, उदित गर्ग ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान सभी मतदान पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
-- --
दो पर्चों पर निर्णय आज
वरिष्ठ कार्यकारिणी के 02 उम्मीदवार मनोज गुप्ता एवं पूजा रस्तोगी के नामांकन पत्र की वैधता पर मंगलवार को कोई निर्णय नहीं लिया गया। जिस पर आज बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे तक निर्णय लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
दोपहर तीन बजे तक होंगे नाम वापस
चुनावी अधिकारी रउफुलहसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, सतेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, मनुज कुमार बुटार, सहदेव सिंह सोम ने मतदान पत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि आज यानि बुधवार को नामांकन पत्र दोपहर 3 बजे तक वापस लिए जा सकेगें। उसके पश्चात सांय साढ़े चार बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी। नामांकन पत्र दाखिल किए जाते समय सभी उम्मीदवारों ने अपने दल बल के साथ रहे।