फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Banners for the demand of Baghpat Road-Railway Road Link route, one month ultimatum

मेरठ : बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मांग को लेकर लगाए बैनर, दिया एक माह का अल्टीमेटम

Wed, 04 Aug 2021 01:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Aug 2021 01:27 PM IST
सार

हाल ही में एक महीने पहले स्थानीय निवासियों ने 30 कालोनियों के प्रतिनिधियों ने मेरठ के सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया और लिंक मार्ग निर्माण के लिये ज्ञापन दिये। अब सभी कॉलोनियों ने  अपनी-अपनी कॉलोनी के बाहर लिंक मार्ग निर्माण के लिए फ्लेक्स/बैनर लगवाये हैं।

विज्ञापन
Meerut: Banners for the demand of Baghpat Road-Railway Road Link route, one month ultimatum
स्थानीय निवासियों ने 30 कॉलोनियों के बाहर लगवाए बैनर - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में पिछले कई वर्षों से बागपत रोड को रेलवे रोड मार्ग से लिंक करने की मांग चली आ रही है। लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नही दिया। हालात ये हो गए है कि बागपत रोड पर विस्तार होने से 30 कॉलोनियों के निवासियों को पांच मिनट का सफर तय करने के लिए जाम से जूझते हुए 30 मिनट लग रहे है।

विज्ञापन


बता दें कि इस लिंक मार्ग के निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव तैयार करने के आदेश हुए, लेकिन कुछ नही हो सका। अब स्थानीय निवासियों ने बागपत रोड पर फ्लेक्स लगाकर मांग शुरू कर एक महीने का अल्टीमेटम प्रशासन को दे दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में एक महीने पहले स्थानीय निवासियों ने 30 कालोनियों के प्रतिनिधियों ने मेरठ के सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया और लिंक मार्ग निर्माण के लिये ज्ञापन दिये। अब सभी कॉलोनियों ने  अपनी-अपनी कॉलोनी के बाहर लिंक मार्ग निर्माण के लिए फ्लेक्स/बैनर लगवाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने तय किया है कि सड़क निर्माण के लिए एक माह का इंतजार किया जाएगा। यदि एक माह में इस कार्य में कोई प्रगति नहीं होती है तो समिति अगले चरण में पूरे क्षेत्र की जनता के साथ लिंक मार्ग निर्माण न होने तक कमला नगर मंदिर पर लिंक मार्ग के निर्माण के लिए  अनिश्चितकालीन शांति पूर्ण रूप से धरना शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed