फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bajrang Dal workers stopped for bursting firecrackers from bike, police accused of indecency, ruckus

Meerut: साइलेंसर से पटाखा छोड़ने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बाइक सीज, हंगामा होने पर दो पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Tue, 03 Mar 2026 01:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 03 Mar 2026 01:00 PM IST
सार

सदर बाजार थाना पुलिस ने आबूलेन पर चेकिंग के दौरान साइलेंसर से पटाखा छोड़ने पर बुलेट बाइक सीज कर दी। हंगामा होने पर 11 हजार का चालान वसूलकर बाइक को छोड़ा गया। वहीं अभद्रता के आरोपों में दो सिपाही लाइनहाजिर किए गए। 

विज्ञापन
Meerut: Bajrang Dal workers stopped for bursting firecrackers from bike, police accused of indecency, ruckus
सदर थाने में हंगामा करते हिंदू संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूलेन पर बजरंग दल कार्यकर्ता की बुलेट बाइक पुलिस ने पटाखा छोड़ने के चलते सीज कर दी। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता सदर बाजार थाने पहुंचे और हंगामा किया। काफी हंगामे के बाद थाना प्रभारी सदर बाजार ने पुलिसकर्मी के अभद्र व्यवहार की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, एसएसपी अविनाश पांडेय ने अभद्रता के आरोप में थानेदार के हमराह हरेंद्र राठी और सिपाही यतेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया है और 11 हजार रुपये का जुर्माना भरने के बाद बाइक को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

होली पर सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान आबूलेन पर एक बुलेट बाइक पर सवार राहुल और कर्ण वहां से निकले। सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन आरोप है कि उन्होंने बाइक दौड़ा दी। दो सिपाहियों ने अपनी बाइक से उनका पीछा किया और आबू प्लाजा परिसर में दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने विरोध किया और कहा कि वे असामाजिक तत्व नहीं हैं। वह बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि सिपाहियों ने उनकी बात सुनने से इन्कार कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। बाद में इस मामले में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता सदर बाजार थाने में बुला लिए गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने बुलेट बाइक छुड़वाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल की बाइक को कर्ण चला रहा था। बुलेट बाइक से पटाखे छोड़े जा रहे थे। इसलिए 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा करने के बाद छोड़ दिया गया है। दो सिपाही हरेंद्र राठी और यतेंद्र को फिलहाल लाइन हाजिर किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed