Meerut: जुलाई के प्रथम सप्ताह में होगी बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, सभी बीएड कॉलेजों को दिए गए निर्देश
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व उससे संबंधित मेरठ मंडल के बीएड कॉलेजों में प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल जुलाई में शुरू होंगे।
विस्तार
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व उससे संबंधित मेरठ मंडल के बीएड कॉलेजों में प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल जुलाई में शुरू होंगे। विवि ने प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल के लिए निर्देश जारी कर दिए है। विवि ने कॉलेजों से सभी छात्रों को सूचित करने को कहा है। विवि के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कॉलेजवार कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।
एनईपी स्नातक के स्थगित पेपर 19 से
सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में नौ मई को स्थगित एनईपी एवं ट्रेडिशनल कोर्स की परीक्षा की नई तिथि तय हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 मई को आपके शहर में क्या हुआ
केवल यूजी एनईपी के स्थगित पेपर 19 जून और बाकी सभी ट्रेडिशनल कोर्स की परीक्षाएं चार जून को पूर्व निर्धारित केंद्र एवं पालियों में होंगी। नौ मई को ही स्थगित प्रोफेशनल कोर्स की तिथियां विवि पहले ही जारी कर चुका है। विवि ने छात्रों को वेबसाइट पर जारी नई तिथियों के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
अंतिम सेमेस्टर और वर्ष के नंबर भेजें कॉलेज
37वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए विवि ने यूजी-पीजी में अंतिम सेमेस्टर एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल एवं वायवा के अंक तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। ताकि परीक्षा परिणाम जारी हो सकें।