फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Awas Vikas starts e-auction of properties worth Rs 50 crore, know where these lands are

Meerut: आवास विकास ने शुरू की 50 करोड़ की संपत्तियों की ई-नीलामी, जानें कहां-कहां हैं ये जमीनें

Tue, 13 May 2025 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 13 May 2025 10:46 PM IST
सार

शास्त्रीनगर, जागृति विहार, माधवपुरम आदि योजनाओं में ये संपत्तियां हैं। इनमें आवासीय और गैर आवासी प्रॉपर्टी शामिल है। शैक्षिक श्रेणी के भूखंड भी ई-नीलामी में रखे गए हैं।  

विज्ञापन
Meerut: Awas Vikas starts e-auction of properties worth Rs 50 crore, know where these lands are
भूखंड। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

आवास एवं विकास परिषद की ओर से करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। शास्त्रीनगर, जागृति विहार, माधवपुरम सहित अन्य योजनाओं में ये संपत्तियां हैं। सभी रिक्त फ्री होल्ड आवासीय एवं अनावासीय संपत्तियों के साथ ही शैक्षिक श्रेणी के भूखंड को भी ई-नीलामी में रखा गया है। जागृति विहार एक्सटेंशन और माधवपुरम में तीन-तीन शैक्षिक भूखंड भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

 

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में एक आवासीय, 12 अनावासीय, मंगलपांडे नगर में दो अनावासीय, माधवपुरम में एक-एक आवासीय और अनावासीय संपत्ति के साथ तीन शैक्षिक भूखंड ई-नीलामी में रखे गए हैं। इनके अलावा शास्त्रीनगर स्कीम नंबर सात में एक आवासीय, जागृति विहार में एक अनावासीय, जागृति विहार एक्सटेंशन में 14 आवासीय और दो अनावासीय संपत्तियों के साथ ही तीन शैक्षिक भूखंड शामिल किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 17 आवासीय और 18 अनावासीय संपत्तियों के साथ ही छह शैक्षिक भूखंड शामिल किए गए हैं। परिक्षेत्र की संपत्तियों की अनुमानित कीमत 50 करोड़ रुपये के करीब है। मंगलवार से संपत्तियों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इनमें आवासीय तथा अनावासीय संपत्ति के पंजीकरण 26 मई तक होंगे और अगले दिन 27 मई को ई-नीलामी की जाएगी। वहीं शैक्षिक भूखंड के लिए 12 से 27 जून तक पंजीकरण किए जाएंगे। अब 30 जून को इनकी ई-नीलामी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed