{"_id":"66c60dc779880731b905e938","slug":"meerut-atrocities-on-the-mother-triple-talaq-given-after-having-three-daughters-thrown-out-of-the-house-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जननी पर अत्याचार... तीन बेटियां होने पर दिया तीन तलाक, घर से निकाला, जानें क्या हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जननी पर अत्याचार... तीन बेटियां होने पर दिया तीन तलाक, घर से निकाला, जानें क्या हुई कार्रवाई
Wed, 21 Aug 2024 09:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:25 PM IST
सार
तीन बेटियां होने पर एक विवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊंचा सद्दीक नगर की रहने वाली शहाना के तीन बेटी होने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर राधने वाली गली निवासी शहाना पुत्री यूसुफ ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मकबरा डिगगी निवासी वसीम के साथ हुई थी। शादी के चार माह बाद ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर आए दिन मारपीट करने लगे। एक साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ गया। वह मायके आ गई तो बिरादरी को लोगों ने समझाकर उसे ससुराल भेज दिया। जब उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों ने कहा कि दहेज में एक प्लॉट और पांच लाख रुपये नकद लेकर आए, तभी इस घर में रह सकती है। इंकार पर मारपीट शुरू कर दी।

आरोप लगाया कि उनकी सास मदीना पत्नी रहीसुदीन, देवर शादाब, ननद समेत सभी ने उसके पति वसीम को तीन तलाक के लिए उकसाया। उकसाने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने ऐसा नहीं करने की गुहार लगाई और पंचायत करने की बात कही तो ससुराल वालों ने कहा कि अब तीन तलाक दे दिया है। पंचायत का कोई फायदा नहीं है। उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।