फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: ASPA leader Badar Ali says a false case has been registered against him; Sachin Sirohi demands this

मेरठ: आसपा नेता बदर अली बोले- मेरे खिलाफ दर्ज कराया झूठा मुकदमा, सचिन सिरोही ने की रासुका लगाने की मांग

Tue, 08 Sep 2026 10:04 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 08 Sep 2026 10:04 PM IST
सार

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने भाजपा के खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगातार आसपा नेता बदर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बदर अली ने इस मुकदमे को साजिश बताते हुए अध्यक्ष चंद्रशेखर को अवगत कराया है। 

विज्ञापन
Meerut: ASPA leader Badar Ali says a false case has been registered against him; Sachin Sirohi demands this
बदर अली और सचिन सिरोही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे रोड थाने में दर्ज हुए मुकदमे को झूठा बताते हुए बदर अली ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और पार्टी के अन्य नेताओं को अवगत कराया है। पार्टी के निर्देश पर बदर अली ने आंदोलन करने की बात कही है। वहीं अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र खिलकर बदर के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

सचिन सिरोही ने डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को प्रार्थना पत्र देकर बदर अली के खिलाफ बजरंग दल, भाजपा पर भड़काऊ और आपत्तिजनक भाषण देने का आरोप लगाया था। सचिन की शिकायत पर रेलवे रोड थाना पुलिस ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के शहर विधानसभा प्रभारी बदर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदर अली ने इस मुकदमे को झूठा बताते हुए मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और अन्य पदाधिकारियों को अवगत कराया। बदर अली का आरोप है कि भाजपा के दबाव में पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। जिसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सचिन सिरोही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि बदर की गिरफ्तारी पुलिस ने नहीं की है, उसको गिरफ्तार किया जाना चाहिए। रासकुा लगाने की भी मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed