फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Ashu was running fake marriage bureau with wife and sisters

Meerut: पत्नी और बहनों के साथ फर्जी मैरिज ब्यूरो चला रहा था आशु, 100 से ज्यादा के साथ की ठगी

Tue, 09 May 2023 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 May 2023 03:35 PM IST
सार

मेरठ में पत्नी और बहन के साथ फर्जी मैरिज ब्यूरो का गिरोह चलाने के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये गिरोह अब तक सैकड़ों युवक व युवतियों को ठगी का शिकार बना चुका है। 

विज्ञापन
Meerut: Ashu was running fake marriage bureau with wife and sisters
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस गिरोह का सरगना आशु ही अपनी पत्नी शिवानी और बहनों के माध्यम से युवाओं से ठगी करा रहा था। इन लोगों ने 100 से ज्यादा युवाओं को शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है।

विज्ञापन


मेडिकल थाना पुलिस ने तेजगढ़ी में छापा मारा फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया था। मौके से तीन युवतियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि गिरोह का सरगना जागृति विहार निवासी आशु और उसका रिश्ते में लगने वाला भाई चिराग उर्फ चेतन वहां से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि पकड़ी गई तीनों युवतियां फरार हुए दोनों आरोपियों के परिवार से ही हैं। इसमें शिवानी नाम की युवती ने बताया कि वह आशु की पत्नी है। अन्य दोनों युवतियां भी आशु की बहनें हैं।

 

पूरा परिवार मिलकर करीब चार माह से ठगी का धंधा कर रहा था। जब भी कोई युवक उनके झांसे में आता था तो शिवानी और और अन्य दोनों युवतियों के फोटो दिखाए जाते थे और फिर उन्हें सामने लाकर मिलवाया जाता था। 

सीओ के अनुसार शादी करने वाला युवक तीनों युवतियों में जिसे भी पसंद करता था, वह हामी भर देती थी और फिर युवक से फीस और शगुन के नाम पर रुपये ठग लिए जाते थे।

 

इस प्रकरण में गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी रामानंद पाठक ने मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। रामानंद पाठक और उसके परिवार ने शिवानी को पसंद किया था, जिसके बाद उनसे रकम ठगी गई थी। 

 

डायरी में है ठगी के शिकार हुए युवकों की सूची
जिस समय पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो पर छापेमारी की तो वहां तलाशी भी ली गई। इस दौरान एक डायरी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि उस डायरी में काफी लोगों के नाम और नंबर है, जिन्हें इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया हैं। ऐसे में अब पुलिस उन नंबरों पर संपर्क कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि कुल मिलाकर कितने लोगों से ठगी हुई है और कितनी रकम ठगी गई है। 

शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाली साइट से उठाते थे रिकॉर्ड
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य उन वेबसाइट पर निगाह रखते थे, जिन पर शादी के लिए युवक-युवती अपनी प्रोफाइल अपलोड कर रजिस्ट्रेशन कराते थे। गाजियाबाद के रामानंद पाठक का रिकॉर्ड भी उन्होंने एक वेबसाइट से ही उठाया था। इसके बाद उसे कॉल कर मेरठ बुलाया और अपना शिकार बना लिया था। 

यह था मामला...
मेडिकल थाना पुलिस ने रविवार शाम तेजगढ़ी के पास लव बाइट नाम से चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया था। मौके से तीन युवतियों को पकड़ा गया था, जबकि सरगना आशु और एक अन्य वहां से फरार हो गए थे। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed