फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Army jawan dies due to dengue in Mawana, thirty three new patients found

मेरठ: लावड़ में डेंगू की चपेट में आने से आर्मी जवान की मौत, 33 नए मरीज मिले

Sun, 24 Oct 2021 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

मेरठ में रविवार को लावड़ क्षेत्र के चिंदौड़ी निवासी एक आर्मी जवान की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। पुलिस ने जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Meerut: Army jawan dies due to dengue in Mawana, thirty three new patients found
मृतक आर्मी जवान राजदीप का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में डेंगू दिन पर दिन खतरनाक होता जा रहा है। रविवार को लावड़ क्षेत्र के चिंदौड़ी निवासी एक आर्मी जवान की रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू से मौत हो गई। पुलिस ने जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे पहले शनिवार को जिले में डेंगू के 33 नए मरीज मिले। डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 1047 हो गई है। 243 सक्रिय केस हैं, जिनमें से 96 का अस्पतालों में हैं और 147 घर पर इलाज करा रहे हैं। अब तक 804 मरीज ठीक हो चुके हैं। देहात में मरीजों की संख्या 500 और शहरी क्षेत्र में 547 हो गई है। 

विज्ञापन


बातया गया कि चिंदौड़ी निवासी राजदीप (28) वर्ष पुत्र इंद्रपाल साल 2013 में 65 मीडियम रेजीमेंट आर्मी में भर्ती हुआ था। परिजनों ने बताया कि वर्तमान में राजदीप की तैनाती फरीदकोट पंजाब में चल रही थी।  
विज्ञापन


राजदीप 14  अक्तूबर को छुट्टी लेकर अपने घर आया था। यहां आने के बाद वह डेंगू की चपेट में आ गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने राजदीप को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां, रविवार को उपचार के दौरान राजदीप की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। राजदीप की मौत के बाद पत्नी नीतू व दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today 24 October: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

बुखार से 24 घंटे के भीतर दादो की मौत
सरधना क्षेत्र के मुल्हैड़ा गांव में बुखार से 24 घंटे के भीतर एक महिला और एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में वृद्ध लटूर पुत्र कश्मीर और काजल (35) पत्नी रवि को कई दिन से बुखार था। स्वास्थ्य विभाग बुखार से मौत होने की जानकारी से इनकार कर रहा है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि जांच कराई जा रही है, इसके बाद ही डेंगू के मरीजों की सूची में उसे शामिल किया जाएगा। अब तक डेंगू से तीन मौत हुई हैं, इनकी जांच एलाइजा से हुई थी, जबकि दो मौत वह हैं, जिन्हें रैपिड कार्ड से डेंगू की पुष्टि हुई थी। 

इन इलाकों के हैं मरीज  
अब्दुल्लापुर, ब्रह्मपुरी, कैंट, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, कुंडा, मकबरा डिग्गी, पल्हेडा, साबुन गोदाम, संजयनगर, जाकिर कालोनी, भूडभराल, दौराला, जानी, खरखौदा, जाहिद पुर, माछरा, मवाना, परीक्षितगढ़, रजपुरा, रोहटा और सरूरपुर।

3505 सैंपलों की जांच
शनिवार को 3505 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। अब कोरोना के पांच केस सक्रिय हैं, जिनमें से तीन अस्पतालों में भर्ती हैं और दो होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 66031 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है।

8607 लोगों ने लगवाया टीका
शनिवार को 8607 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 135 बूथों पर टीकाकरण किया गया। हालांकि लक्ष्य 43400 लोगों को टीका लगाने का था। सोमवार को 154 बूथों पर 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed