फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Army Havildar dies at Libra Hotel; police break down washroom door to retrieve body;

मेरठ: लिब्रा होटल में सेना के हवलदार की मौत, पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला शव, जांच शुरू

Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
सार

रुड़की में तैनात अंबाला निवासी सैन्यकर्मी पलविंदर सिंह को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद वह अपने साथी के साथ होटल पहुंचे थे। वॉशरूम में गए तो लौटे नहीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Meerut: Army Havildar dies at Libra Hotel; police break down washroom door to retrieve body;
हाेटल पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित लिब्रा होटल में मंगलवार शाम अंबाला निवासी सैन्यकर्मी पलविंदर सिंह (35) का शव वॉशरूम में पड़ा मिला। वे बीमारी के चलते मिलिट्री अस्पताल मेरठ में भर्ती थे। मंगलवार को डिस्चार्ज होने के बाद अपने साथी के साथ रुड़की जाने की तैयारी कर रहे थे। सेना और पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अंबाला निवासी पलविंदर सिंह सेना में हवलदार के पद पर रुड़की में तैनात थे। बीमारी के कारण उन्हें 30 सितंबर को मिलिट्री अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वे अपने साथी नायब सूबेदार सौरभ व यशवीर के साथ रुड़की जाने के लिए निकले थे। 
रुड़की रवाना होने से पहले तीनों कुछ समय के लिए दिल्ली रोड स्थित लिब्रा होटल पहुंचे और वहां एक टेबल बुक की। कुछ देर बाद पलविंदर ने साथी से वॉशरूम जाने की बात कही और अंदर चले गए। करीब आधा घंटा बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो साथी को चिंता हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और दरवाजा भी अंदर से बंद था। शोर सुनकर होटल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। होटल मालिक रणजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर हवलदार का शव जमीन पर पड़ा मिला। 
सैन्यकर्मी की मौत की सूचना पर सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को भी सूचना दे दी। सीओ कैंट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed