यूजीसी-नेट के लिए जल्द करें आवेदन, इस महीने में होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा-2019 के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। 20 जून से 28 जून के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। नेट का आयोजन इस बार भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा।
एनटीए द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन करने की तिथि 1 मार्च से 30 मार्च तक है। एक अप्रैल तक ऑनलाइन फीस जमा की जा सकती है। सात मार्च से 14 मार्च तक आवेदन फार्म में हुई गड़बड़ी को ठीक किया जा सकता है। 15 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाएंगे। परीक्षा 20 जून से तमाम सेंटरों पर ऑनलाइन शुरू होगी। 21 जून, 24, 25, 26, 27 और 28 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया है।
दो पालियों में होगी परीक्षा
प्रथम पेपर सौ अंकों का होगा। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर पहली पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक होगा। दूसरा पेपर दो सौ नंबर का होगा। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे तक होगा। दोनों पेपर तीन-तीन घंटे की अवधि के होंगे। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा-सीबीटी विधि से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं एनटीए-नेट की वेबसाइट पर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं। नेट का रिजल्ट 15 जून को किया जाएगा।
सामान्य छात्रों की फीस 800
नेट में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं की फीस 800 रुपए है। ओबीसी कैटेगिरी के छात्र-छात्राओं के लिए फीस 400 रुपए है। एससी-एसटी कैटेगिरी के छात्र-छात्राओं के लिए फीस 200 रुपए है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/