फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anti-social elements vandalized the martyrs memorial, anger among the villagers

Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

Thu, 15 Jun 2023 03:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Jun 2023 03:32 PM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर के एक गांव में कुछ आसामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां स्थित शहीद स्मामें तोड़फोड़ कर दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन
Meerut: Anti-social elements vandalized the martyrs memorial, anger among the villagers
शहीद स्मारक में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव किशोरपुर में असामाजिक तत्वों ने गांव में मौजूद शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की जिससे गांव में आक्रोश फैल गया ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत किशोरपुर में स्थित शहीद स्मारक की चारदीवारी पर बने पिलरो में आपस में चैन लगी हुई थी। बुधवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे शहीद स्मारक की गरिमा को ठेस पहुंची है। मामले की सूचना ग्रामीणों को लगी तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान रितु चौधरी और समाज सेवी ऋषिपाल मलिक ने मामले की सूचना थाना प्रभारी और भद्रकाली चौकी इंचार्ज एसआई प्रशान्त यादव को फोन द्वारा सूचना दी।

थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों का जल्द से जल्द पता लगाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed