फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Anti-social elements tried to spoil the atmosphere, damaged at a religious place in Mawana

Meerut: असामाजिक तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड, अधिकारी मौके पर

Tue, 31 Oct 2023 12:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। इससे समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Meerut: Anti-social elements tried to spoil the atmosphere, damaged at a religious place in Mawana
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। यहां मवाना थानाक्षेत्र में  एनएच-119 पर गांव भैंसा को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक धार्मिक स्थल पर गुंबद क्षतिग्रस्त कर दिए गए। सूचना पर विशेष समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एनएच-119 पर भैंसा गांव स्थित मुस्लिम समुदाय की ईदगाह के गुंबदों को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी मिलने पर समुदाय के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और हंगामा किया। सूचना पुलिस को दी गई। 

विज्ञापन


 

Meerut: Anti-social elements tried to spoil the atmosphere, damaged at a religious place in Mawana
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की सूचना पर, थाना पुलिस, नायब तहसीलदार, व सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने में जुट गए। घटना से मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त है। वहीं अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया और क्षतिग्रस्त स्थल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। 

वहीं स्थानीय लोगों को कहना है कि एक वर्ष पहले भी असामाजिक तत्वों ने ईदगाह में तोड़फोड़ कर दी थी। उस समय समुदाय के लोगों ने स्वयं ही मरम्मत करा दी थी। समुदाय के लोगों ने आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed