{"_id":"66eea7662e54198dea099904","slug":"meerut-anti-corruption-team-caught-the-inspector-red-handed-taking-a-bribe-of-20-thousand-rupees-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, चाैकी पर तैनात दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, चाैकी पर तैनात दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Sat, 21 Sep 2024 04:31 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:31 PM IST
सार
मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने एक दरोगा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाने में तैनात दरोगा विक्रम सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम को अब्दुल्लापुर चाैकी पर तैनात दरोगा विक्रम सिंह के रिश्वत मांगे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
बताया गया कि दरोगा ने इमरान नाम के युवक से मुकदमे में नाम निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी।
शनिवार दोपहर टीम ने दरोगा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इस दाैरान दरोगा ने एंटी करप्शन टीम के साथ हाथापाई कर डाली। टीम आरोपी दरोगा को सिविल लाइन थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन