फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut and Baghpat will clash in the men's final today.

Meerut News: पुरुष वर्ग के फाइनल में आज भिडेंगे मेरठ और बागपत

Sat, 08 Aug 2026 07:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut and Baghpat will clash in the men's final today.
एमपीएस फॉर गर्ल्स में चल रहे बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद
यूपी सब जूनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता : महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

आज पुरुष वर्ग का फाइनल और महिला वर्ग का एक सेमीफाइनल होगा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट में चल रही 30वीं उत्तर प्रदेश सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को महिला और पुरुष दोनों वर्ग में सेमीफाइनल मैच हुए। इसमें पुरुष वर्ग में मेरठ और बागपत की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की टीम फाइनल में पहुंची। प्रतियोगिता में रविवार को महिला वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच मेरठ और गोरखपुर की टीम के बीच होगा।
प्रतियोगिता में शनिवार को पुरुष वर्ग का पहला सेमीफाइनल में मेरठ और आगरा के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने 84-30 अंक से मुकाबला जीता और फाइनल में प्रवेश किया।दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बागपत और गौतमबुद्धनगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें बागपत की टीम की ओर से खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। बागपत की टीम ने 64-49 के स्कोर से मुकाबला जीता और फाइनल में जगह बनाई। आज रविवार को पुरुष वर्ग में फाइनल मैच मेरठ और बागपत की टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर फाइनल में
शाम के सत्र में प्रतियोगिता में महिला वर्ग का एक सेमीफाइनल मैच एमपीएस के कोर्ट में खेला गया। यह मुकाबला गौतमबुद्धनगर और प्रयागराज की टीम के बीच हुआ। इसमें गौतमबुद्धनगर की टीम की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआत के प्रथम क्वार्टर से ही अपनी बढ़त बनाई। गौतमबुद्धनगर की टीम ने मैच के आखिर में 79- 49 के स्कोर से मैच जीता और फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed