फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: An attempt was made to sexually assault student in village, case registered against accused

Meerut: छात्रा को खेत में खींचा, कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपियों पकड़ा, जमकर की धुनाई

Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Dec 2023 12:06 AM IST
सार

Meerut News : आरोपियों ने छात्रा को खेत के अंदर खींच लिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: An attempt was made to sexually assault student in village, case registered against accused
दुष्कर्म की कोशिश। प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही छात्रा को दो आरोपियों ने जबरन ईंख के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव निवासी युवक ने बताया कि सुबह के समय उसकी बहन खेत पर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक उसकी बहन को खेत के रास्ते पर टकरा गए। जहां दोनों युवकों ने उसकी बहन के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। दोनों आरोपियों ने छात्रा को खेत के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन

वहीं, छात्रा का शोर सुनकर आसपास के राहगीर व ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह छात्रा को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिजनों ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा

पीड़ित परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। दोनों आरोपियों की पहचान प्रदीप उर्फ छोटू पुत्र रामचरण व चिंटू पुत्र सोनपाल निवासी दायमपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed