फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story

सीमा हैदर की बॉलीवुड में एंट्री!: इस फिल्म का मिला ऑफर, अब बदल जाएगी किस्मत, पढ़िए क्या है ताजा अपडेट

Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 02 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story
सीमा हैदर। - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की सीमा हैदर अब भारतीय फिल्म में भी नजर आएगी। यह बात फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बताई है। मेरठ के जानी गांव निवासी अमित जानी मंगलवार को सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन से मिलने रघुपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे परिवार से मुलाकात की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पबजी खेलते हुए प्रेम के चलते पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की आर्थिक स्थिति खराब होने की खबरों के बीच उनके हिंदी फिल्म में काम करने की बात सामने आई है। सीमा हैदर को जल्द ही किसी हिंदी फिल्म में भी देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने सीमा को फिल्म में अभिनय करने का मौका देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि पुलिस की जांच के चलते सीमा हैदर के पति सचिन कहीं काम पर नहीं जा पा रहे हैं। जिस वजह से खाने के लाले पड़ गए। यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सीमा हैदर को फिल्म में काम करने का काम अवसर मिल गया।

Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story
सचिन मीणा और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने सीमा हैदर को अपने फिल्म प्रोडेक्शन हाउस जानी फायर फोक्स में अभिनय करने का ऑफर दिया है। बता दें कि अमित जानी ने हाल ही में मुंबई में फिल्म प्रोडेक्शन हाउस बनाया है। 

Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story
सचिन और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

अमित जानी उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर ए ट्रेलर मर्डर स्टोरी के नाम से फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नवंबर में रिलीज होना तय है। मंगलवार को अमित जानी अपने फिल्म प्रोडेक्शन के कर्मचारियों के साथ सीमा हैदर से मिलने उनके गांव रघुपुरा पहुंचे। 

Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story
Sachin and Seema Haider love story - फोटो : अमर उजाला

अमित जानी के अनुसार, टीम के सदस्यों ने सीमा हैदर का टेस्ट लेने के बाद फिल्म में रॉ एजेंट के किरदार के लिए चुना है। सीमा हैदर ने भी फिल्म में काम करने के लिए हां बोल दिया है। जल्द ही सीमा हैदर को फिल्म में काम करने के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।

Meerut: Amit Jani met Seema Haider and offered her a role in the film, read full story
अमित जानी। - फोटो : amar ujala
हमेशा विवादों में रहने वाले अमित जानी ने 2022 में मेरठ के सिवालखास से विधानसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed