{"_id":"6446d2aee6df7e9e6b0223b3","slug":"meerut-amir-murder-case-police-is-deployed-in-the-village-and-one-accused-arrested-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर हत्याकांड : गांव में पुलिस बल तैनात, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर हत्याकांड : गांव में पुलिस बल तैनात, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटे अफसर
Tue, 25 Apr 2023 12:35 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:35 AM IST
सार
मेरठ आमिर हत्याकांड : पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में परतापुर से सोलाना गांव में रविवार रात हुए आमिर हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी समेत कई अन्य अभी फरार चल रहे हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सोलाना गांव निवासी आमिर रविवार रात भूसे की बुग्गी लेकर खेत से घर जा रहा था। तभी गांव का आफाक बाइक लेकर आया। साइड देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय बीच-बचाव करा दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आफाक अपने साथी औरंगजेब, जियाउल हक, शाहरुख व नादिर के साथ आमिर के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोली लगने से आमिर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई आमति को भी हाथ में चोट लग गई थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक
आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आया है कि आमिर और शाहरुख के बीच पहले भी काम-धंधे को लेकर विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट