फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Allegations... Baddo captured property worth 200 crores, American woman complained after 16 years

Meerut News: आरोप...बद्दो ने कब्जाई 200 करोड़ की संपत्ति, NRI महिला ने 16 साल बाद दी तहरीर

Sat, 29 Apr 2023 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Apr 2023 04:08 PM IST
सार

मेरठ में मूलरूप से टीपीनगर के आनंदपुरी निवासी एनआरआई महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी क्राइम को शिकायत पत्र देते हुए ढाई लाख के कुख्यात इनामी बदन सिंह बद्दो पर करोड़ों की संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Meerut: Allegations... Baddo captured property worth 200 crores, American woman complained after 16 years
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो पर अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) महिला ने 16 साल बाद अमेरिका से आकर 200 करोड़ रुपये की संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पुलिस ऑफिस पहुंची महिला ने अपने भाई को भी बद्दो के गैंग का सदस्य बताया और उस पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम ने टीपीनगर पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


मूलरूप से टीपीनगर के आनंदपुरी निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी क्राइम को शिकायत पत्र दिया। बताया कि उनकी दिल्ली रोड पर फूड प्रॉडक्ट नाम से फैक्टरी थी। इसके अलावा जमीन पर शोरूम बना हुआ था।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि वर्ष 2005 में बदन सिंह बद्दो के गुंडे आकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते थे। इसके चलते मां ने उसको अमेरिका भेज दिया। 200 करोड़ की इस संपत्ति पर बदन सिंह बद्दो ने कब्जा कर लिया। इसमें एक संपत्ति पर फ्लैट बनाकर बेचे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Allegations... Baddo captured property worth 200 crores, American woman complained after 16 years
बदन सिंह बद्दो। - फोटो : amar ujala

महिला ने आरोप लगाया कि उसका भाई भी बदन सिंह बद्दो के गैंग में रहा था। फ्लैट बनाने में वह भी बदन सिंह के साथ मिला हुआ था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अब अमेरिका से आकर वह भाई से अपनी संपत्ति मांग रही है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उसने बताया कि जब उसे मां ने अमेरिका भेजा तो बदन सिंह का मेरठ में बड़ा खौफ था। उसने कहा कि अपनी संपत्ति पाने के लिए उसे मुख्यमंत्री योगी के पास जाना पड़े तो वहां जाकर इंसाफ की गुहार करेंगी। वहीं, इस मामले में एसपी क्राइम अनित कुमार ने टीपीनगर थाना प्रभारी से जांचकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।

Meerut: Allegations... Baddo captured property worth 200 crores, American woman complained after 16 years
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

चार साल से फरार है बदन सिंह
28 मार्च 2019 को गाजियाबाद में पेशी पर आया बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत में मेरठ पहुंचा और एक होटल में रुक गया था। इस दौरान बद्दो पुलिस टीम को शराब पिलाकर फरार हो गया था।

मेरठ पुलिस उसे महीनों तक तलाशती रही, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तब से अब तक बदन सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह लगातार पोस्ट अपलोड करता रहता है। पूर्व डीजीपी के खिलाफ भी वह कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed