{"_id":"696c71f7c5e0efe2d50a55f7","slug":"meerut-all-the-ambulances-in-the-district-are-busy-doctors-kept-calling-got-the-same-answer-for-two-hours-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 'जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं', डॉक्टर करते रहे कॉल, दो घंटे तक यही मिलता रहा जवाब, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 'जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं', डॉक्टर करते रहे कॉल, दो घंटे तक यही मिलता रहा जवाब, युवक की मौत
Sun, 18 Jan 2026 11:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:09 AM IST
सार
शामली निवासी गुल मोहम्मद किसी काम से मेरठ के सरधना में आए थे। यहां हाईवे पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सीएचसी पर डॉक्टर और परिजन एंबुलेंस को कॉल करते रहे, लेकिन वह नहीं आई। गुल मोहम्मद की मौत पर पत्नी का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
युवक की मौत होने पर सीएचसी पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हुए शामली निवासी गुल मोहम्मद (28) की सरधना सीएचसी पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। गंभीर घायल होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टर कॉल करते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। वह दो घंटे सीएचसी पर तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शामली के झाल गांव निवासी तरन्नुम ने बताया कि उनके पति गुल मोहम्मद मेरठ जाने की बात कहकर दोपहर ढाई बजे मोपेड से निकले थे। जैसे ही वह बुबकपुर के पास हाईवे पर पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में गुल मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी और पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया लेकिन एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुल मोहम्मद को सीएचसी में शाम 5:22 बजे भर्ती किया गया। उनकी हालत गंभीर हो गई और 7:45 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद जान बच जाती। पत्नी तरन्नुम अपनी गोद में दो साल के बेटे अयान को लेकर विलाप कर रही थी। गुल मोहम्मद फेरी लगाकर कपड़े बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था और जल्द ही राजस्थान काम पर जाने वाले था।
कंट्रोल रूम से मिला जवाब- जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं
सीएचसी पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शशिकांत ने बताया कि घायल को रेफर करने के लिए उन्होंने एंबुलेंस मंगाने के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद कंट्रोल रूम से यही जवाब मिला कि जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं।
सीएचसी पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शशिकांत ने बताया कि घायल को रेफर करने के लिए उन्होंने एंबुलेंस मंगाने के लिए कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद कंट्रोल रूम से यही जवाब मिला कि जिले की सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं।