फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Air firing video viral in Meerut city

यूपी: कानून का मखौल उड़ाते युवक ने दुनाली बंदूक से किए चार फायर

Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Air firing video viral in Meerut city
हवाई फायरिंग करता शख्स - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कानून का मखौल उड़ाता हर्ष फायरिंग का एक और वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक शख्स अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक से खुलेआम हवाई फायरिंग कर रहा है। मामला प्रकाश में आने के बाद एसपी सिटी ने जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के चचेरे भाई को लगी गोली का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि दो और वीडियो वायरल हो गईं। इसमें एक वीडियो में पूर्व सांसद के भतीजे को एक के बाद एक चार गोलियां चलाते देखा गया तो दूसरी वीडियो में छत पर खुलेआम फायरिंग करते सामने आयी हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा दुनाली बंदूक से खुलेआम फायरिंग का यह वीडियो बसंत पंचमी का बताया जा रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो सदर बाजार क्षेत्र का है। वीडियो में एक शख्स अपनी दुनाली बंदूक से पहले दो फायर करता है। इसके बाद वह दोबारा बंदूक लोड करता है और फायर कर देता है।

विज्ञापन

वहीं, पास में कुछ युवतियां हंसी-मजाक करती दिखाई दे रही हैं। यह युवतियां भी हर्ष फायरिंग की वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रही हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार सुभाष अत्री ने बताया कि फेसबुक पर जिस शख्स द्वारा यह वीडियो अपलोड किया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
 
रिपोर्ट आने पर कार्रवाई
इस तरह कानून का मखौल उड़ाने की इजाजत किसी को नहीं है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed