{"_id":"68309c15078346d87d0fb8c7","slug":"meerut-after-three-days-of-search-bodies-of-two-youths-drowned-in-ganga-were-found-there-was-an-outcry-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: तीन दिन की तलाश के बाद मिले गंगा में डूबे दो युवकों के शव, परिजनों में मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: तीन दिन की तलाश के बाद मिले गंगा में डूबे दो युवकों के शव, परिजनों में मच गई चीख-पुकार
Fri, 23 May 2025 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 May 2025 09:32 PM IST
सार
मेरठ निवासी कुछ युवक मवाना में आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम में आए थे। यहीं से वे नहाने के लिए गंगनहर पर पहुंच गए थे। दो युवक सुहेल और फरमान डूब गए थे।
विज्ञापन
सुहेल का फाइल फोटो और गंगनहर में तलाश करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य गंगनहर में डूबे मेरठ निवासी दो युवकों के शव शुक्रवार को बरामद हो गए। सुहेल का शव मवाना में नहर पुल के पास और फरमान का शव परीक्षितगढ़ क्षेत्र में गांव पुठ्ठी के पास नहर से मिला। परिजन दोनों के शवों को बिना किसी कार्रवाई के ले गए।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद परिजनों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को तहसील मैदान में आजाद समाज पार्टी के सद्भावना सम्मेलन में मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र के मोहल्ला मोरगंज भूसा मंडी निवासी सुहेल व फरमान अपने साथी साजिद, इब्राहीम व सोफियान के साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांचों शाम के समय हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंग नहर में नहाने के लिए चले गए थे। नहाते समय पांचों डूबने लगे। साजिद, इब्राहिम व सोफियान को बचा लिया गया था, जबकि सुहेल व फरमान पानी के तेज बहाव में बह गए थे।
सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए थे। गोताखोरों से तलाश कराई गई थी, लेकिन बुधवार देर शाम आंधी तूफान के चलते सर्च अभियान बंद करना पड़ा था। बृहस्पतिवार को स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी बाढ़ राहत दल को भी लगाया गया था। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। वहीं अधिकारियों ने नहर का पानी कम कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा था।
शुक्रवार को नहर में पानी कम हो गया। तीसरे दिन सुबह से ही सर्च अभियान शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे के आसपास स्थानीय गोताखोर बाबर के साथ लगभग 6 गोताखोर डूबे दोनों युवकों की तलाश में लगे थे। मवाना नहर पुल से कुछ दूर आगे सुहेल का शव खोज निकाला। पुलिस ने बताया कि सुहेल का शव बरामद हो गया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए।
वहीं दूसरे युवक फरमान के परिजन तलाश में लगे हुए थे। किसी ने परिजनों को सूचना दी कि एक शव परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में पुठ्ठी नहर में झाल के पास दिखाई दे रहा है। परिजन वहां पहुंचे और शिनाख्त फरमान के रूप में करते हुए बिना कार्रवाई के शव को मेरठ ले गए। पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है।