बुलंदशहर हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस अफसर, गोकशी रोकने के लिए शुरू किया ये अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में गोकशी के शक में हुए बवाल के बाद गोकशी रोकने के लिए पुलिस का शपथ अभियान शुरू हो गया है। किठौर और खरखौदा के थाना प्रभारियों ने गांवों में पहुंचकर लोगों को शपथ दिलाई कि वह गोकशी नहीं करेंगे। गोकशी का पता चलता है तो पुलिस की मदद कर सूचना देंगे।
एसएसपी अखिलेश कुमार ने गोकशी रोकने के लिए सभी थानेदारों और सीओ को कड़े निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा ने कायस्थबड्ढा गांव में पहुंचकर पहले मुनादी कराई कि यदि गांव में किसी भी व्यक्ति ने गोकशी की तो पुलिस पूरे परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
उसके बाद इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गोकशी रोकने की अपील की। इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि वह कसम खाएं कि कोई भी गोकशी नहीं करेगा। यदि किसी को भी यह जानकारी मिलती है कि गांव में कटान के लिए कोई गोवंश लाया गया तो इसकी सूचना पुलिस को देंगे। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। किसी भी महिला या पुरुष को गोकशी करने वाले की मदद नहीं करनी है। चाहे वह परिवार का सदस्य ही क्यों न हो।
वहीं, खरखौदा थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी द्वारा भी गोकशी रोकने लिए शपथ दिलाई जा रही है। पिछले दस साल में गोवध अधिनियम के जितने भी मामले दर्ज हुए हैं, उनमें आरोपियों का सत्यापन शुरू करा दिया गया है। जेल से छूटने के बाद कहां रह रहे हैं और क्या काम कर कर रहे हैं। गौ-तस्करों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गोकशी के लिए जो गांव बदनाम हैं उन सभी में मुनादी के साथ शपथ दिलाने का काम शुरू किया गया है।
किठौर और भावनपुर थाना क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा गांव चिह्नित किए गए हैं। एसपी देहात ने बताया कि इस साल देहात क्षेत्र में 205 गौ-तस्करों की गिरफ्तारी की गई। 316 आरोपियों को गोवध में नामजद किया गया।
गौ-तस्करों से 34 मुठभेड़ हुईं
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस साल अभी तक गौ-तस्करों से 34 बार मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें एक दरोगा और तीन सिपाही घायल हुए जबकि मुठभेड़ में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हुई थी। बुलंदशहर बवाल के बाद गोकशी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। गोकशी पर अंकुश भी लगा है।
चलेगा भोंपू अभियान
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि शहर के लिसाड़ी गेट में भी गौ-तस्करों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। लिसाड़ी गेट में गोकशी में 9 लोगों पर गुंडा एक्ट लगी है। गौ-तस्करों के घरों के बाहर भोंपू अभियान चलाया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/