{"_id":"6722734e82542aa7a2053105","slug":"meerut-after-a-dispute-with-his-wife-a-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-the-body-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सोशल मीडिया से कराई शव की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सोशल मीडिया से कराई शव की पहचान
Wed, 30 Oct 2024 11:26 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:26 PM IST
सार
मेरठ में एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और सोशल मीडिया के जरिए युवक की पहचान कराई।
विज्ञापन
हेड कॉन्स्टेबल आत्महत्या के बाद पत्नी का धरना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर फलाईओवर स्थित रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर जीआरपी ने मृतक की पहचान खरखौदा निवासी विशाल (30) के रूप में की। विशाल ने पत्नी से विवाद होने के बाद खुदकुशी कर जान दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर कराई फोटो, तब हुई पहचान
परतापुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी की टीम ने युवक के शव की आसपास जमा हुए लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दुस्साहस: युवती को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर ई रिक्शा में बैठाया, फिर सुनसान जगह में ले जाकर दरिंदगी पर उतरा
विज्ञापन
इसके बाद परिजन ने जीआरपी से संपर्क किया। जीआरपी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि विशाल पत्नी आरती के साथ परतापुर में किराए पर रहता था। वह हलवाई की दुकान पर काम करता था। विशाल का मंगलवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।