Meerut: 83 दिन बाद दूषित हुई हवा घुटने लगा प्रदूषण से दम, गर्मी के साथ सांस लेना हुआ दूभर
मेरठ शहर में 83 दिन बाद फिर से हवा में दम घुटने लगा है। एक्यूआई 250 के नजदीक पहुंच गया है।
विस्तार
मेरठ शहर में 83 दिन बाद फिर से हवा में दम घुटने लगा है। एक्यूआई 250 के नजदीक पहुंच गया है। यह सेहत प्रभावित कर रहा है। इससे पहले 14 फरवरी को अंतिम बार एयर क्वालिटी इंडेक्स 252 दर्ज किया गया था। गर्मी के साथ ही शहर के लोगों को प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है।
मंगलवार को एक्यूआई 245 रहा। इससे पहले एक्यूआई का स्तर लगातार 100 व 150 के आसपास चल रहा था। हवा प्रदूषित होने के चलते लोगों ने सुबह-शाम की सैर के लिए निकलना कम कर दिया है।
अस्पतालों में सांस, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शहर में मंगलवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित हवा जयभीमनगर की रही। यहां, एक्यूआई का स्तर 313 दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ढाई लाख लोगों को 45 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, मई-जून की भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसेंगे शहरवासी
इस समय देहात में गेहूं की कटाई के बाद थ्रेसिंग का कार्य जारी है। इसके चलते हवा प्रदूषित हो रही है। हवा से सड़कों पर उड़ती धूल भी परेशानी बढ़ा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ता एक्यूआई का स्तर बच्चों, सांस व हृदय रोगियों के लिए अधिक खतरनाक है। चिकित्सक मास्क पहनकर घर से निकलने की लोगों को सलाह दे रहे हैं।
14 फरवरी को अंतिम बार दर्ज किया गया था 252 एयर क्वालिटी इंडेक्स
शहर में एक्यूआई का हाल
जयभीमनगर 313
गंगानगर 214
पल्वपुरम 209
दिल्ली रोड 248
बेगमपुल 260
हापुड़ चौराहा 255
तेजगढ़ी 263
शॉप्रिक्स मॉल 271
मेडिकल 280
शास्त्रीनगर 278
आबूलेन 265
मई में ऐसे बढ़ा एक्यूआई का स्तर
दिनांक एक्यूआई
1 मई 152
2 मई 154
3 मई 193
4 मई 212
5 मई 245
6 मई 209
7 मई 245