अधिवक्ता आत्महत्या मामला: वकीलों ने बेगमपुल किया जाम, भाजपा विधायक की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश
मेरठ में अधिवक्ता ओमकार सिंह की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बेगमपुल पर जाम लगा दिया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बातचीत करके पहले ही डायवर्जन का प्लान बना लिया था।
अधिवक्ताओं ने बेगमपुल पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। मेरठ बार एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों ने एसीएम सिविल लाइन को ज्ञापन सौंपा और फिर कचहरी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दिल्ली रोड पर दूर-दूर तक वाहनों की कतार लग गई। यात्री बसों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी आंदोलन पर नजर बनाए रखे हुए हैं। आबूलेन पुलिस चौकी पर एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अलावा कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये था मामला
गंगानगर नगर स्थित ईशा पुरम निवासी अधिवक्ता ओमकार सिंह तोमर की मौत 13 फरवरी को हुई थी। भाजपा के विधायक दिनेश खटीक समेत 14 लोग नामजद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर अधिवक्ता नाराज हैं।
कैंट से वाहनों को निकाला
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बेगमपुल पर अधिवक्ताओं के पहुंचने से पहले ही जीरो माइल से रूट डायवर्जन कर दिया गया। फैज-ए-आम इंटर कॉलेज से वाहनों को रोककर डायवर्जन किया गया।
यह भी पढ़ें: डॉक्टर चलाता था सेक्स रैकेट, विरोध करने पर शिक्षिका की हत्या, अब ऐसे खुला खौफनाक वारदात का राज
मेरठ और जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जाम लगाने की योजना बनाई गई थी। वहीं एसपी सिटी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से जानकारी ली थी कि वह कितने बजे बेगमपुल पर जाएंगे और वहां कितनी देर रुकेंगे। इसलिए बेगमपुल पर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्जन करने के लिए प्लान पहले ही बना लिया गया था।
अमित कुमार की सदस्यता समाप्त
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री सचिन चौधरी ने बताया है कि मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता अमित कुमार पुत्र ओमपाल सिंह बार के प्रस्ताव का उल्लंघन करके न्यायिक कार्य करते हुए पाए गए थे। वकीलों ने अनशन स्थल पर ही आमसभा करके अमित की सदस्यता तत्काल रूप से समाप्त कर दी।
धीर सिंह की सदस्यता बहाल करने की मांग
मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी धीर सिंह एडवोकेट की मेरठ बार एसोसिएशन से 24 फरवरी 2021 को समाप्त की गई। उनकी सदस्यता को पुन: बहाल किये जाने के लिये अधिवक्ताओं ने मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि बार के प्रस्ताव के विपरीत जाकर धीर सिंह ने कोई भी न्यायिक कार्य एडीएम एलए की अदालत में नहीं किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/