फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Advocate Suicide Case: Advocate has protest continue and Mahapanchayat adjourned

अधिवक्ता आत्महत्या मामला: वकीलों की आमसभा में फैसला, जारी रहेगी हड़ताल, महापंचायत स्थगित

Thu, 18 Feb 2021 02:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut Advocate Suicide Case: Advocate has protest continue and Mahapanchayat adjourned
वकीलों की आमसभा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अधिवक्ता ओमकार सिंह की आत्महत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वकीलों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। उनका का कहना है कि शनिवार तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। इसके बाद सोमवार को फिर से बैठक होगी।

विज्ञापन


इससे पहेल अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसकी अवधि बुधवार को पूरी हो गई। उधर, 19 फरवरी को मृतक अधिवक्ता के पैतृक गांव ग्राम ऐंची खुर्द में होने वाली महापंचायत को भी स्थगित कर दिया गया है। अधिवक्ता के बेटे ने बताया कि अब हम किसी भी प्रकार की महापंचायत नहीं कर रहे हैं। घर में ही परिवार के लोग हवन पूजन कर साधारण तरीके से अंत्येष्टि करेंगे। वहीं पुलिस ने इस मामले में नामजद हस्तिनापुर के भाजपा विधायक दिनेश खटीक समेत 14 में से किसी भी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि आज सुबह 11 बजे पं नानक चंद सभागार में आमसभा बुलाई गई। सभा में निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता शनिवार तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद सोमवार को फिर से बैठक होगी। आमसभा से पहले ही कुछ अधिवक्ताओं द्वारा कड़ा रुख अपनाए जाने के संकेत देने के बाद पुलिस को हर संभावित प्वाइंट्स पर सतर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आंदोलन अपडेट: पश्चिमी यूपी में रेल रोको अभियान का असर, पटरियों पर बैठे किसान, तस्वीरों में जिलों का हाल


ये था मामला
गंगा नगर थाना क्षेत्र के ईशापुरम निवासी ओमकार ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुसाइड नोट में भाजपा विधायक दिनेश खटीक, पुत्रवधू के मायके वाले, तीन पूर्व प्रधान, निडावली के निवर्तमान प्रधान मुनेंद्र सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगा है। विधायक समेत 14 लोग नामजद किए गए हैं। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने आमसभा और फिर एसएसपी ऑफिस में जमकर हंगामा किया था। तब पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।

एफआईआर से नहीं डरेगी सपा: राजपाल 
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर खटीक और अन्य आरोपियों को बचाने की पुलिस की साजिश है। वकीलों के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखाया गया है। सपा और वकील इससे डरने वाले नहीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed