फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Advocate's decomposed body, dead for three days, found in a locked room in Kunj Vihar Colony

Meerut: कुंज विहार कालोनी में बंद कमरे में मिला अधिवक्ता का तीन दिन पुराना शव, दरवाजा तोड़कर निकाला

Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 18 Jul 2026 12:17 AM IST
सार

कुंज विहार स्थित मकान में अधिवक्ता राजीव ऐरन का शव मिला। वे अपने परिजनों से अलग किराए पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि वे शराब पीने के आदी थे, साथ ही कई बीमारियों से ग्रस्त थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Advocate's decomposed body, dead for three days, found in a locked room in Kunj Vihar Colony
Death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौचंदी थाना क्षेत्र की कुंज विहार कॉलोनी में किराए के मकान से 60 वर्षीय अधिवक्ता राजीव ऐरन का तीन दिन पुराना शव मिला है। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालकिन ने परिजनों को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर शव बिस्तर पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को कुंज विहार स्थित मकान से तेज बदबू आने पर मकान मालकिन को संदेह हुआ। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भाई संजीव ऐरन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़ना पड़ा। कमरे के अंदर अधिवक्ता राजीव ऐरन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई संजीव ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को भाई राजीव से आखिरी बात हुई थी। इसके बाद कोई कॉल नहीं आया। उनका कहना है कि मंगलवार रात को मौत हुई होगी। राजीव कुंज विहार में किराए के मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा मंगलपांडे नगर में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनका फोन नहीं उठ रहा था, हालांकि मोबाइल चालू था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। राजीव लंबे समय से शराब का सेवन करते थे और कई बीमारियों से भी ग्रस्त थे। यही मौत का कारण माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed