Meerut: पॉक्सो में नामजद अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता फरार, भाजपा नेताओं के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य
मेरठ में अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों ने विधिक समाज को शर्मसार कर दिया है। वहीं पॉक्सो में नामजद होने के बाद से आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता फरार हो गए हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में ऑफिस में काम करने वाली नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ देकर वीडियो बनाने और यौन शोषण करने के आरोपी अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता पॉक्सो में नामजद होने के बाद घर से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, दो अन्य भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में अधिवक्ता एक युवती के साथ अश्लीलता करते नजर आ रहे थे। दूसरे वीडियो में अधिवक्ता के साथ चैंबर पर टाइपिंग का कार्य करने वाली किशोरी नजर आ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद टाइपिंग वाली किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। किशोरी के भाई ने दौराला थाने में 27 मई को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें: High profile case: बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण करते थे अधिवक्ता, दो BJP नेता भी आरोपी
सीओ ने बताया कि अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस के पास यौन शोषण के पर्याप्त साक्ष्य हैं, उसकी वीडियो भी मिली है। दो अन्य भाजपा नेताओं पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ अभी साक्ष्य नहीं हैं, ऐसे में उनको अभी नामजद नहीं किया गया है, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीडीआर, लोकेशन आदि निकाली जा रही हैं।
भाजपा की करनी और कथनी अलग-अलग
चाल, चरित्र और चेहरे वाली पार्टी भाजपा के नेताओं के विरुद्ध गंभीर मामला सामने आया है, मगर कार्रवाई नहीं हुई। यह भाजपा की कथनी और करनी में अंतर की पोल खोलता है। - चौधरी राजपाल सिंह, पूर्व मंत्री, सपा
तुरंत होनी चाहिए गिरफ्तारी
गंभीर अपराध में भाजपा नेताओं के नाम आ रहे हैं, उसमें गिरफ्तारी की जानी चाहिए। अब तक कार्रवाई न होना दर्शाता है कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है। - अतुल प्रधान, विधायक, सपा
कलंकित करने वाले कृत्य
भाजपा बेटी बचाओ की बात करती है, लेकिन भाजपा नेताओं के बेटियों संग कृत्य समाज को कलंकित करने वाले हैं - मोहित आनंद, जिला अध्यक्ष, बसपा
सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
इस मामले से भाजपा का चरित्र सामने आ गया है। आरोपी किसी भी दल के हो कार्रवाई होनी चाहिए। - अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस