फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Action plan ready till 2042, logistics park, warehouse to be built with Rs 530 crore

Meerut: वर्ष 2042 तक की कार्ययोजना तैयार, 530 करोड़ रुपये से आठ स्थानों पर बनेंगे लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस

Tue, 13 Jun 2023 10:08 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jun 2023 10:08 AM IST
सार

मेरठ में अफसरों ने कमिश्नरी में 2164 करोड़ से सीएलपी विकसित करने पर मंथन किया। इस दौरान वर्ष 2042 तक की कार्ययोजना तैयार की गई। शहर में आठ स्थानों पर लॉजिस्टिक पार्क व वेयर हाउस बनाए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Meerut: Action plan ready till 2042, logistics park, warehouse to be built with Rs 530 crore
लॉजिस्टिक पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर को जाम से निजात दिलाने और ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने के लिए 530 करोड़ से शहर में आठ स्थानों पर लॉजिस्टिक पार्क और वेयरहाउस बनाए जाएंगे। इन्हें हापुड़ रोड, दौराला और परतापुर में बनाया जाएगा। कमिश्नरी सभागार में 2164 करोड़ के प्रस्तावित सिटी लॉजिस्टिक प्लान (सीएलपी) को लेकर मंथन हुआ। बैठक में 33 विभागों के अफसरों के साथ उद्यमियों और ट्रांसपोर्टरों ने भी शिरकत की। बैठक में फंड जुटाने, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को गति देने और औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए सुझाव भी दिए गए।

विज्ञापन


सीएलपी के लिए अर्बन मास ट्रांजिट कंपनी (यूएमटीसी) ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में सोमवार को कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में हुआ। इसमें शहर की मौजूदा 24.15 लाख की आबादी का आकलन करते हुए साल  वर्तमान में यातायात, ट्रांसपोर्ट, रोड सेफ्टी, उपलब्धता और आपूर्ति आदि के आधार पर 2042 में अपेक्षित संसाधन पर विचार-विमर्श हुआ।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat News: पति को मरा हुआ बताकर बुआ ने भतीजी की दूसरी शादी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंडबाजा व खेल उद्योग के साथ ही निर्माण इकाइयां और स्मॉल इंडस्ट्री को बढ़ाने की रूपरेखा खींची गई। इसमें एग्रो बेस्ड यूनिट, कॉटन टेक्सटाइल्स, रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर, शुगर इंडस्ट्रीज, पेपर मिल, मिनरल, मेटल इंजीनियरिंग आदि उद्योगों को भी शामिल किया गया। इन सभी उद्योग और इंडस्ट्री में होने वाला 30 हजार 205 टन का उत्पादन 2042 में बढ़कर 64 हजार 111 टन होने की संभावना है। 

सीएलपी के तहत शहर को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने, कम कीमत में परिवहन सुलभ होने, शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए फोकस करते हुए 2042 तक वाहनों की संख्या व दबाव भी दोगुना होने का दावा किया गया है।

मेडा सचिव चंद्रपाल तिवारी तथा नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएलपी का प्रजेंटेशन हुआ और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। आए गए सुझावों तथा क्रियान्वयन को लेकर नीति बनेगी।

इस तरह होगा सीएलपी पर काम
-रोड नेटवर्क के लिए 1480 करोड़ रुपए से 110 किमी. मार्ग का निर्माण।
-130 करोड़ की लागत     से 8 ट्रक टर्मिनल, लॉजिस्टिक पार्क व वेयरहाउस बनेंगे।
-530 करोड़ से दो मॉडल लॉजिस्टिक पार्क व लॉजस्टिक पार्क का निर्माण।
-12 करोड़ से 5 इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम मेजर स्थापित होंगे।
-12 करोड़ से कम   उत्सर्जन क्षमता के दो जोन विकसित होंगे।

हापुड़ रोड, दौराला, परतापुर में  बनेंगे लॉजिस्टिक पार्क
ट्रांसपोर्ट नगर में रोजाना 12 हजार ट्रक की आवाजाही होती है। यहां सड़क पर ट्रक खड़े रहते हैं, डिजाइन पार्किंग की कमी, सड़कों की खराब स्थिति तथा टीपी नगर के शहर के बीचोंबीच होने पर भी ऐतराज जताया गया है। मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के तहत टीपी नगर में 39.06 हेक्टेयर, दौराला में दो हिस्सों में 38.5 तथा 46.2 हेक्टेयर में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने और वेयरहाउस बनाने का प्रस्ताव है।

वहीं ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 135.37 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता वर्ष 2042 में बताई गई है। इसके लिए दौराला में 54.10 हेक्टेयर, हापुड़ रोड पर 81.27 हेक्टेयर में लॉजिस्टिक पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा गया। मास्टर प्लान-2031 में भी दौराला में लॉजिस्टिक पार्क का प्रस्ताव रखा गया। परतापुर में पहले से ही इंडस्ट्रीयल एस्टेट होने से इसे बढ़ावा मिलेगा। हापुड़ रोड पर भी इंडस्ट्रीयल एस्टेट की पैरवी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed