{"_id":"639051391108796ead0f0532","slug":"meerut-accused-selling-charas-was-caught-on-camera-and-police-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: चरस बेचने वाला कैमरे में कैद, 70 से 120 रुपये में बेचता था पुड़िया, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: चरस बेचने वाला कैमरे में कैद, 70 से 120 रुपये में बेचता था पुड़िया, मचा हड़कंप
Wed, 07 Dec 2022 02:09 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 02:09 PM IST
सार
Meerut News : चरस बेचने वाला आरोपी कैमरे में कैद हुआ है। वह 70 से 120 रुपये में पुड़िया बेचता था। उधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
चरस बेचने वाला आरोपी कैमरे में कैद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे का सामान बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर चल रहा है। इसी दौरान किसी ने चरस की पुड़िया बेचते आरोपी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में चरस बेचने वाला आरोपी ऐसा माल कहीं नहीं मिलेगा की बात कहते हुए एक पुड़िया 70 से 120 तक की बेच रहा है।
विज्ञापन
मामला सदर थाना पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मामले की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने चरस का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि सदर बाजार थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों पर है और काफी समय से नशे का कारोबार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर भी सदर बाजार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता