फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: accused Sandeep has cheated two lakhs in the name of Ministry of Railways

UP: मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के नाम पर ठग लिया दो लाख का सामान, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में उगला पूरा राज

Tue, 13 Dec 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Dec 2022 09:35 PM IST
सार

Meerut News : मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे के नाम पर दो लाख का सामान ठग लिया गया। अब पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और उसने पूछताछ में पूरा राज उगला है।

विज्ञापन
Meerut: accused Sandeep has cheated two lakhs in the name of Ministry of Railways
ठगी की वारदात।

विस्तार

भारतीय रेलवे के नाम पर बिजली व्यापारी से करीब दो लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी करनाल निवासी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे का चेक देकर अपने को मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे का ठेकेदार बताकर दो लाख रुपये का सामान ठग चुका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं आरोपी के पास से मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की चेक बुक, पांच आधार कार्ड और रेलवे का लैटरहेड भी बरामद किया गया है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सामान बरामद करने के लिए भी जुट गई है। दो टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


सोतीगंज के रहने वाले महेश कुमार कौशल की घर के नीचे महेश इलेट्रिकल्स के नाम से बिजली का सामान बेचने की दुकान है। महेश के मुताबिक, उनकी दुकान पर करनाल का रहने वाला संदीप कुमार नौ दिसंबर को आया और अपने को रेलवे का ठेकेदार बताते हुए कुछ सामान लेने की बात कही। बिजली की वायर और अन्य सामान की लिस्ट रेलवे के लैटरहेड पर दी। जिसके आधार पर सामान निकालकर छोटा हाथी में भरकर दे दिया गया। जब रकम मांगी तो संदीप ने दो लाख पांच हजार 880 रुपये का चेक दे दिया। कोटेक महिंद्रा बैंक शाखा दिल्ली की चेक बुक पर मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की मोहर लगी हुई थी। चेक पर मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे हस्ताक्षर की जगह लिखा हुआ है। जिस बिल पर सामान का ऑर्डर दिया हुआ था, उस पर बकायदा जीएसटी नंबर भी रेलवे का डला हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

वहीं सामान देने के बाद महेश कुमार कौशल को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने भाई व्यापारी नेता रजनीश कौशल और संदीप कौशल को दी। इसके बाद सोमवार रात को संदीप का फोन महेश कौशल पर फिर आया और बोला कि दो लाख रुपये के पंखे लेने हैं और मंगलवार को मेरठ आऊंगा। उसने बताया था कि रोडवेज के सामने एक होटल में कमरा लेकर कुछ देर ठहरूंगा। जैसे ही मंगलवार सुबह संदीप का कॉल पंखे लेने के लिए आया तो महेश कौशल और उनके भाई संदीप कौशन ने इसकी जानकारी सदर बाजार पुलिस को दे दी। सदर बाजार पुलिस ने रोडवेज के सामने होटल से संदीप को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। 

यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

इस दौरान आरोपी से महेश कौशन ने कहा कि रेलवे के अधिकारियों का नंबर दो उनसे बात करेंगे, इस पर वह नंबर नहीं दे सका। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऐसे कई बार ठगी कर चुका है। उनके साथ भी ठगी की है। रेलवे से उसका कोई कनेक्शन नहीं है। जिस पर पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

सीओ कैंट रुपाली राय चौधरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed