फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused of raping 20 youths arrested, accused seen doing unnatural acts in viral video

Meerut: 20 युवकों-किशोरों के साथ कुकर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो में अप्राकृतिक कृत्य करता दिख रहा

Tue, 27 Aug 2024 03:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 27 Aug 2024 03:04 PM IST
सार

करीब 20 युवकों व किशोरों से कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुकर्म का वीडियो वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Meerut: Accused of raping 20 youths arrested, accused seen doing unnatural acts in viral video
गिरफ्तार किया गया कुकर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के 20 से अधिक युवक व किशोरों के साथ कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

 

बता दें कि करीब 15 दिन पहले गांव में युवकों और किशोरों के साथ कुकर्म के मामले में वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने एक सप्ताह पहले गांव निवासी आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह पुत्र गज्जू सिंह से पूछताछ की, तो उसने गांव के ही 20  से अधिक युवक व किशारों के साथ कुकर्म करने के जुर्म को स्वीकार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी कुकर्म की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। साथ ही उनसे अन्य किशोरों के साथ कुकर्म करने और रुपये लेने का दबाव बनाता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली भी कर रहा था। 
 
विज्ञापन

वीडियो से गांव में मचा है हड़कंप
इस मामले को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन सहित कई संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर गांव में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में आरोपी अलग अलग कई किशोरों के साथ कुकर्म करता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ितों से बातचीत में पता चला है कि यह आरोपी अपने साथ भी गलत काम करवाता था और उसके बाद युवा व किशोरों के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देता था। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed