फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Accused of misbehaved with woman in ashram and Police investigation begins

आश्रम में बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाबा पर 20 लाख रुपए हड़पने का भी आरोप

Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Accused of misbehaved with woman in ashram and Police investigation begins
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक आश्रम में महिला को बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आश्रम के स्वामी सहित चार लोगों के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


हापुड़ जिले की निवासी बताई गई यह महिला गुरुवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया है कि वह हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के एक आश्रम में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात एक महाराज से हुई। जिसके बाद बातचीत और घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि आश्रम के महाराज ने जादूटोना कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात की। उसका मकान और प्लॉट भी बिकवा दिया। पैसा मांगा तो महाराज ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीती 22 दिसंबर को महाराज ने उसे फोन कर आश्रम में बुलाया। जहां महाराज और आश्रम में रहने वाले तीन लोगों ने उसे दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह जैसे तैसे कर 24 दिसंबर को आश्रम से निकलकर हस्तिनापुर थाने पहुंची। लेकिन वहां उसकी शिकायत नहीं सुनी गई। महिला के साथ आए अधिवक्ता ने दावा किया कि आश्रम के महाराज ने करीब 20 लाख रुपये महिला के हड़प लिए हैं। एसएसपी अखिलेश कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed