फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accused Aman's parents threaten teacher after trial file a court case

Meerut: शिक्षिका को I Love You बोलने वाले छात्र अब दे रहे धमकी, दहशत में टीचर, आरोपी अमन की मां गिरफ्तार

Mon, 28 Nov 2022 01:52 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के तीन छात्रों ने क्लास रूम में शिक्षिका को "I Love You" बोलते हुए एक विडियो इंटरनेट पर डाल दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। अब आरोपी अमन और उसके माता-पिता शिक्षिका को धमका रहे है जिससे शिक्षिका सदमे में है। पुलिस ने अमन की मां को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Meerut: Accused Aman's parents threaten teacher after trial file a court case
शिक्षिका व आरोपी छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ स्थित किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कॉलेज में शिक्षिका को परेशान कर रहे छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में सामने आया तीन छात्र शिक्षिका के साथ छेड़-छाड़ करते थे। जिसके बाद परेशान आकर शिक्षिका ने पुलिस में शिकायत कर दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


अब सामने आया है कि आरोपी अमन और उसके माता-पिता ने शिक्षिका को मुकदमा वापस लेने को कहा, साथ ही उसे धमकाया। जिससे शिक्षिका काफी खौफ में आ गई। शिक्षिका ने पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई जिसके बाद पुलिस ने अमन की माता को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था शिक्षिका का आरोप
शिक्षिका का कहना था कि उसने कई बार उन छात्रों को अपशब्द बोलने से रोका और समझाया भी था। लेकिन इन तीनों छात्रों ने छेड़खानी करते हुए (आई लव यू बोलते हुए) एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हामिद ने की क्रूरता की सीमा पार: वैन के पीछे बांधकर घसीटा कुत्ते का शव, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के पश्चात उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से वह तनाव में हैं। छात्रों की इस शर्मनाक हरकत से उसके सामाजिक और पारिवारिक जीवन खराब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed