फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : Accident on Meerut-Pauri road, two killed, two injured in bike collision

Meerut: मेरठ-पौड़ी मार्ग पर हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Sat, 22 Jul 2023 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jul 2023 04:41 PM IST
सार

मेरठ पौड़ी मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आपस में भिड़त हो गई। हादसे में एक वृद्धा सहित लोग की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut : Accident on Meerut-Pauri road, two killed, two injured in bike collision
accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ पौड़ी मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आपस में भिड़त हो गई। हादसे में एक वृद्धा सहित लोग की मौके पर ही मौत हो गई। हो गई जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलो का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


मामला शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव मेरठ पौड़ी मार्ग पर स्थित गणेशपुर का है जहां पर शनिवार दोपहर मवाना से खादर क्षेत्र के गांव नंगला गजरौली जा रहे बाइक सवार जयप्रकाश चौहान पुत्र भगवत सिंह अपने साथी नरेंद्र सिंह से साथ गांव वापस गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन

वहीं दूसरी और बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज से थाना किठौर क्षेत्र अंतर्गत गांव बहरौडा निवासी अपनी  बुआ कैलाश देवी पत्नी महेंद्र सिंह को लेकर किठौर के गांव बहरौडा जाते समय भतीजा सचिन बाइक पर सवार होकर जा रहा था जब वह गणेशपुर गांव के समीप पहुंचे तो दोनों ही बाइक सवारों की आपस में भीषण टक्कर हो गई है टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ही बाइक पर सवार एक व्यक्ति को एक महिला की मौके पर मौत हो गई।

इस घटना में बाइकों की भिड़ंत होने के बाद बाइक सवार जयप्रकाश चौहान एवं कैलाश देवी की सड़क पर गिरने से सिर नीचे लग गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि हादसे में एक महिला समेत दो घायल हो गए। सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत होने पर हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जबकि हादसे में घायल नरेंद्र सिंह एवं विनेश देवी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed