फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Accident on Kanwar track road, high speed truck broke the barrier and fell into the canal, driver died

Meerut: कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, बैरियर तोड़कर नहर में गिरा तेज रफ्तार ट्रक, चालक की माैत

Sat, 30 Nov 2024 11:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 30 Nov 2024 11:13 AM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में कांवड़ पटरी मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक गत्ता लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गंगनहर में पलट गया। हादसे में चालक की माैत हो गई है।

विज्ञापन
Meerut: Accident on Kanwar track road, high speed truck broke the barrier and fell into the canal, driver died
गंगनहर में पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना में चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सलावा के पास एक गत्ता लदा कैंटर बैरियर तोड़कर गंगनहर में पलट गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि कैंटर को तेज पानी के बहाव के चलते बाहर नहीं निकाला जा सका है। 

विज्ञापन


 अनुज कुमार पुत्र रामभवन निवासी गांव चकपिन्हा जिला कौशांबी ने बताया कि वह अपने ही गांव निवासी सतीश पाल 22 वर्ष पुत्र महेश पाल के साथ कैंटर चलाता है। वह बृहस्पतिवार की रात गुड़गांव से अलग-अलग कैंटर में गत्ता लादकर मुजफ्फनगर जा रहे थे।

विज्ञापन

अनुज ने बताया कि शुक्रवार को वह सुबह पांच बजे मुजफ्फनगर पहुंच गए थे। जबकि साथ अपने कैंटर में चल रहा सतीश मुजफ्फरनगर नहीं पहुंचा था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जीपीएस के माध्यम से लोकेशन देखी गई।

जीपीएस के अनुसार कैंटर चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर सलावा के पास की लोकेशन सामने आई। कुछ घंटे बाद सतीश को कॉल की तो मोबाइल बंद जा रहा था। जबकि कैंटर की लोकेशन फिर भी पहले के ही स्थान पर दिखाई दी। तभी सभी साथी सतीश की तलाश में लोकेशन के आधार पर चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे। करीब चार बजे सरधना थाने की सीमा के पास सलावा में गंगनहर में कैंटर डूबा हुआ दिखाई दिया।

 

अन्य चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कैंटर से चालक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने साथी चालकों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की जांच के अनुसार बताया गया कि सतीश अविवाहित था। उसका बड़ा भाई गोरेलाल है। हादसे के संबंध में परिवार को सूचना दे दी है। वहीं, दूसरी तरफ से सलावा पुलिस के रात से गश्त के बाद भी उनको नहर में पड़ा कैंटर नहीं दिखा, जिससे पुलिस की लापरवाही सामने आई है।

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हादसे के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed