फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Accident News: driver of car of BJP leader has surrender in police station in Arnav student death case

ड्राइवर का थाने में सरेंडर: भाजपा नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी से हुआ था खौफनाक हादसा, परिवार के इकलौते अरनव की गई थी जान

Sat, 26 Mar 2022 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Mar 2022 06:46 PM IST
सार

भाजपा नेता की गाड़ी से छात्र की मौत के मामले में ड्राइवर ने थाने में सरेंडर कर दिया है। अरनव परिवार का इकलौता बेटा था और वह कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए कनाडा जाना चाहता था।

विज्ञापन
Meerut Accident News: driver of car of BJP leader has surrender in police station in Arnav student death case
अरनव का फाइल फोटो और गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में छात्र अरनव सिंधु की हादसे में मौत के मामले में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के ड्राइवर अनिल तोमर ने थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अनिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से वो जमानत पर छूट गया।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त विहार का इंटर का छात्र अरनव सिंधु गुरुवार को बाइक से जा रहा था। विक्टोरिया पार्क के पास भाजपा पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की फॉर्च्यूनर गाड़ी में अरनव सिंधु को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अरनव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। फॉर्च्यूनर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पूर्व विधायक के भाई अनिल त्यागी के नाम से बताया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व विधायक की गाड़ी को बरामद कर लिया था। शनिवार सुबह पूर्व विधायक का ड्राइवर अनिल तोमर निवासी मानपुर भावनपुर सिविल लाइन थाने में पहुंच गया। ड्राइवर अनिल ने बताया कि पूर्व विधायक की गाड़ी गुरुवार को वो ही चला रहा था। छात्र अरनव की बाइक अचानक सामने आई और गाड़ी की टक्कर लग गई थी। फॉर्च्यूनर में ड्राइवर के अलावा दो और अन्य युवक भी बैठे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस ने ड्राइवर अनिल तोमर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस ने बताया कि कोर्ट से उसको जमानत मिल गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी का ड्राइवर खुद ही थाने आया था। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की है। हादसे के बाद वह क्यों नहीं रुका। जिस पर उसने बताया कि भीड़ को देखकर वो घबरा गया था और वह गाड़ी लेकर वहां से भाग गया था। 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान

कंट्रोल नहीं कर पाए दोनों चालक
पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर अनिल तोमर ने बताया है कि गाड़ी तेज स्पीड पर थी। विक्टोरिया पार्क के पास तिराहा मोड़ पर सामने से तेज आ रही बाइक की स्पीड भी 80 से ऊपर होगी। गाड़ी और बाइक कंट्रोल नहीं हुई और भीषण टक्कर हो गई। जिस पर छात्र अरनव की मौत हो गई। पुलिस दावा करती है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है। जिसमें दोनों वाहनों की स्पीड ज्यादा बताई गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी में कौन-कौन बैठे हुए थे। इसका भी पता लगाने का प्रयास पुलिस ने किया। हालांकि ड्राइवर अनिल ने पुलिस की सारी बातों का जवाब दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed