फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut accident: Former MLA gave checks of two lakh each to relatives of dead and 25 thousand each to injured

मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा:पूर्व विधायक के बेटे ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 25-25 हजार के दिए चेक

Sun, 26 Feb 2023 12:39 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 26 Feb 2023 12:39 AM IST
सार

मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा अपडेट : पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के बेटे ने शनिवार को मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 25-25 हजार के चेक सहायता के रूप में दिए।

विज्ञापन
Meerut accident: Former MLA gave checks of two lakh each to relatives of dead and 25 thousand each to injured
पूर्व विधायक के बेटे ने मृतकों के परिजनों को दिए चेक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के दौराला में बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोर में कंप्रेसर फटने के बाद लिंटर से हुई मजदूरों की मौत के मामले में शनिवार को कार्रवाई हुई। बताया गया कि शीतगृह कारखाना विभाग में पंजीकरण के बिना ही चल रहा था। विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट दी गई है।

विज्ञापन

 

पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह की ओर से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। पूर्व विधायक के बेटे विवेक चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जरूरी मानकों के लिए सभी विभागों से अनुमति ली गई थी। आर्थिक सहायता देते समय विरेंद्र उर्फ कल्लू, प्रधान रामबीर सिंह, रोमेश अहलावत, चौधरी चांदवीर सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


डीएम दीपक मीणा ने इस मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। पांच सदस्यीय कमेटी में एडीएम प्रशासन, एसपी क्राइम, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और श्रम उपायुक्त शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारखाना प्रभार के तहत शीतगृह खतरनाक श्रेणी में आता है। श्रम उपायुक्त रविंद्र कुमार ने निरीक्षण के लिए सहायक निदेशक कारखाना विवेक सारस्वत को भेजा। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच में सामने आया है कि शीतगृह का कारखाना प्रभार में पंजीकरण नहीं कराया गया था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिस कारखाने में 20 कर्मचारियों से अधिक होते हैं, उन्हें पंजीकरण कराना होता है। यहां कर्मचारियों की संख्या 27 से अधिक सामने आई है, ऐसे में पंजीकरण होना चाहिए था। 

अनुभवहीन कर्मचारी भी हो सकते हैं वजह
सूत्रों के अनुसार, शीतगृह में रिसीवर टैंक से दी जाने वाली अमोनिया गैस की सप्लाई के समय गड़बड़ी हुई है। परिणामस्वरूप पहले पाइपलाइन और रिसीवर टैंक में धमाका होने से हादसा हुआ। अनुभवहीन कर्मचारियों के कारण भी हादसे की संभावना है। हालांकि संभावित कारणों की जांच अभी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: जोखिम में जान..., मौत के डर से ऑफिस में हेलमेट पहनकर काम कर रहे कर्मचारी, ये है वजह

सहायक निदेशक कारखाना को जन शक्ति कोल्ड स्टोर में जांच के लिए भेजा गया। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। टीम हर पहलू पर गौर कर रही हैं। तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। - रविंद्र कुमार, श्रम उपायुक्त

यह भी पढ़ें: Meerut: ऐसा लगा...जिंदा नहीं बचूंगा, साथियों के शव देख कांप उठी रूह, पीड़ितों की जुबानी हादसे की कहानी


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पीड़ितों का हाल जाना
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शनिवार को घायलों का मेडिकल कॉलेज में जाकर हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed