फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Abdur Rahman had a love marriage in Arya Samaj temple, got a son, circumcised and named him Ali

Meerut: अब्दुर्रहमान ने आर्य समाज मंदिर में की शादी, बेटा हुआ तो सुन्नत कराकर नाम रखा अली

Wed, 14 Aug 2024 09:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 14 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

मेरठ के अब्दुर्रहमान ने नोएडा की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया और धर्मांतरण का ढोंग रचाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। युवती की मां ने धाेखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Meerut: Abdur Rahman had a love marriage in Arya Samaj temple, got a son, circumcised and named him Ali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ के युवक ने धर्मांतरण का ढोंग रचकर एक युवती से शादी कर ली। इसके बाद बेटा होने पर उसकी सुन्नत कराकर अपने धर्म के हिसाब से नाम रख लिया। युवती की मां ने नगर कोतवाली में अब्दुर्रहमान के खिलाफ धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


 

ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अब्दुर्रहमान मवाना मेरठ का रहने वाला है। उनकी बेटी नोएडा सेक्टर-71 में रहती थी। वहां उसका संपर्क अब्दुर्रहमान से हुआ। 2018 में अब्दुर्रहमान उनकी बेटी को गाजियाबाद ले आया और धर्म परिवर्तन का ढोंग रचकर उसने आर्य समाज मंदिर और हिंदू महासभा के जरिए शादी का पंजीकरण करा दिया। महिला ने बताया कि कि हिंदू विशेष विवाह अधिनियम के तहत अगर अलग-अलग धर्म के युवक-युवती विवाह करते हैं तो उसमें माता-पिता को सूचित करना अनिवार्य होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, तब मुकदमा दर्ज हुआ। डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा हुआ तो कराई सुन्नत
महिला का आरोप है कि उनकी बेटी ने 2021 में बेटे को जन्म दिया। अब्दुर्रहमान ने धर्म परिवर्तन करने के बावजूद बेटे की इस्लाम धर्म के मुताबिक सुन्नत कराई और उसका नाम अली रखा। इसके बाद उसकी साजिश का पता चला। अब्दुर्रहमान और उनकी बेटी अब मेरठ में रह रहे हैं। वह वहां पर अपने सारे धार्मिक रीति-रिवाज इस्लाम धर्म के तहत कर रहा है और बेटी का उत्पीड़न कर रहा है।

 
विज्ञापन

बेटी को जलाने का भी आरोप 
युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ने में बहुत होशियार और सुंदर थी। अब्दुर्रहमान ने शुरुआत में उसे जाल में फंसाने की कोशिश की। वह उसके झांसे में नहीं आई तो 17 नवंबर 2017 को अब्दुर्रहमान ने बेटी को उसी के फ्लैट में जला दिया। चार दिन बाद सूचना मिलने पर उन्होंने बेटी को दिल्ली में भर्ती कराया। उनकी बेटी 28 फीसदी जल गई थी। बेटी ने पुलिस को बयान दिया था कि बेहोश करने के बाद उसे जलाया गया, इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed